नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । इस गर्मी अपने चरम पर है ऐसे में कई लोगों को गर्मी, धूल प्रदूषण से त्वचा के रंग में गंदगी व कालेपन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिससे रूखी, बेजान और काली हो चुकी स्किन को साफ करने आप कई बार बाजार में उपलब्ध त्वचा को गोरा करने जैसे प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करते है। जिसमें अधिक मात्रा में केमिकल होने से लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आपकी त्वचा और बेकार होने लगती है जिसमें असंतुलित स्किन टोन, मुंहासे निकलना जैसी समस्या लेकिन अब इससे निजात पाने आप कर सकते है इन घरेलू नुस्खों का उपाय जिससे त्वचा नेचुरल होगी चमकदार ।
स्वस्थ और चमकती त्वचा पाने उपाय
1. दही : एक बेहतरीन स्किन केयर को अपनाने में दही का अहम रोल होता है, क्योकि इसमें पाएं जानेवाले लेक्टिक एसिड हमारी त्वचा पर ब्लीचिंग का काम करते है जो गहराई से गंदगी को साफ करने के साथ ही उसमें नमी भी बनाएं रखते है। इसे खाने और लगाने में रोजाना उपयोग से आप चमकदार त्वचा पा सकते है।
2. संतरा: त्वचा की रंगत को हल्का में बेहद कारगर संतरा जो विटामिन सी से भरपूर पाया जाता है, नियमित रूप से ताजे संतरे के रस को पीने और लगाने से त्वचा कोमल और निखरी लगने लगती है साथ ही अंदर से स्किन को रिपेयर कर नेचुरली स्किन को गोरा बनाता है।
3. बेसन: खानेपान पकवान से लेकर रंगत को निखारने में कारगर बेसन जिसके मात्र रेगुलर उपयोग से आपकी पूरी स्किन की रंगत साफ होने लगती है। पोषक तत्व से भरपूर बेसन को चाहे हल्दी दही या दूध में ही मिलाकर लगाया जाए तो इससे भी आपकी स्किन पार्लर जैसे ग्लो देने लगेगी।
4. शहद: असंतुलित त्वचा को समान रंग में लाने में कारगर शहद जिसमें बेहतरीन ब्लीचिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण होते है, जो आपकी त्वचा पर मुंहासों के निशान को मिटाने में भी मदद करता है।
5. नींबू: विटामिन सी से भरपूर नींबू में एसिडिक गुण पाएं जाते है, इसमें स्किन के साथ बालों में भी नए कोशिका के उत्पादन करने की क्षमता पाई जाती है। जो आपकी त्वचा को ब्लीच करने में मदद करती है।
6. एलोवेरा जेल: जली, कटी त्वचा हो या हाइपरपिग्मेंटेशन सबसे राहत दिलाने में कारगर है एलोवेरा जेल जिसके ताजे या बाजार के जैल से भी आपकी त्वचा के मूल रंग को बनाए रखने में मदद करता है। ये ठंडक देने के साथ ही नई कोशिकाओं को दुबारा उत्पन्न करने में मदद करता है।
7. पपीता: एक चमकदार और हेल्दी त्वचा देने में माहिर पपीता जो पेट के साथ पूरी स्किन को भी साफ रखने का गुण रखता है, इसके रोजाना सेवन व लगाने से आपकी त्वचा का एक शेड से दो शेड तक हल्का कर देता है। इससे आपको निखरी व चमकती स्किन प्राप्त होती है।





