back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Homemade Face Bleach: चेहरे के लिए घर पर बनाएं केमिकल फ्री नेचुरल ब्लीच, दाग-धब्बे होंगे दूर

इंस्टेंट निखार के लिए लोग अक्सर केमिकल वाली ब्लीच का प्रयोग करते हैं, यहां जानिए घर में नेचुरल ब्लीच कैसे बनाएं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मानसून के मौसम में अगर आप अपनी स्किन का ख्याल नहीं रखेंगे तो चेहरे की रौनक कम होने लगती है। चेहरे पर निखार के लिए लड़कियां और महिलाएं बाजार में मिलने वाली ब्लीच का प्रयोग करती हैं, जिससे इंस्टेंट निखार तो आता है लेकिन बाद में केमिकल के कारण चेहरा मुरझाया सा दिखने लगता है। कुछ लोगों को ब्लीच करने के बाद चेहरे पर रेशेज आ जाते हैं। आप भी ब्लीच लगाते हैं तो यहां हम घर में केमिकल फ्री ब्लीच बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिससे आपका चेहरा बेदाग होगा और कोई नुकसान भी नहीं होगा।

Homemade Face Bleach istockphoto_636923044_612x612.jpg

चेहरे के लिए घर पर ब्लीच कैसे बनाएं?

नींबू और शहद की ब्लीच

विटामिन C से भरपूर नींबू को चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे गायब होते हैं। 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद को अच्छे से मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस ब्लीच से मुहांसों की समस्या भी दूर होती है।

Homemade Face Bleach istockphoto_806904496_612x612.jpg

टमाटर और बेसन की ब्लीच

1 टमाटर के रस में 1 या 2 चम्मच बेसन को मिक्स करके पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। टमाटर का रस चेहरे पर चमक लाएगा और बेसन से चेहरे पर जमी गंदगी दूर होगी। इस पेस्ट को 10 मिनट या सूखने तक लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें।

Homemade Face Bleach istockphoto_619756376_612x612.jpg

आलू और चावल की ब्लीच

1 आलू को छीलकर कद्दूकस करें और उसका रस निकाल लें। इस रस में चावल का आटा 1 चम्मच मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर सूखने तक के लिए लगाएं और बाद में साफ पानी से धो लें। अगर आपके पास इस पेस्ट को बनाने का समय नहीं है तो आप कच्चे आलू के पीस को भी चेहरे पर रगड़ सकते हैं।

_x000D_
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सब्जियों से चमकेगा आपका चेहरा, घर पर ही पाएं चमकती और स्वस्थ त्वचा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के समय में बाजार में स्किन केयर के लिए ढेरों महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन असली खूबसूरती...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...