नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपकी त्वचा भी रूखी-सूखी और बेजान हो चुकी है, और हर मुमकिन कोशिश के बाद भी चेहरे का निखार लौटकर नहीं आ रहा, तो यह खबर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं। नैचुरोपैथी एक्सपर्ट डॉ. मनोज दास ने बताया है ऐसा घरेलू नुस्खा, जिससे सिर्फ 7 दिन में त्वचा की रंगत और रौनक दोनों में कमाल का फर्क नजर आता है। खास बात यह है कि यह नुस्खा घर की रसोई में मिलने वाली चीजों से ही तैयार होता है। आइए जानते है इस कमाल के नुस्खें के बारे में जो घर की रसोई में मिलने वाली चीजों से ही तैयार होता है।
घर में बनाएं यह चमत्कारी फेस पैक
इस नैचुरल फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए
एक चम्मच चिरौंजी (Chironji)
आधा कप दूध
एक चम्मच एलोवेरा जेल
एक चम्मच ग्लिसरीन
एक चम्मच गुलाबजल
कैसे बनाएं
रातभर चिरौंजी को दूध में भिगो दें। सुबह उसका महीन पेस्ट बना लें। अब इसमें एलोवेरा जैल, ग्लिसरीन और गुलाबजल मिलाकर अच्छे से फेंट लें। तैयार पैक को साफ चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद हल्के हाथों से मलते हुए धो लें।
क्या मिलेगा फायदा?
डॉ. मनोज दास के अनुसार, इस नुस्खे को अगर लगातार 7 दिन तक अपनाया जाए, तो चेहरा इतना निखर जाएगा मानो किसी महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट से गुजर कर आया हो। त्वचा ना सिर्फ चमकदार बनेगी बल्कि गहराई से मॉइश्चराइज़ भी रहेगी।
इन घरेलू उपायों से भी मिलेगा कमाल का नतीजा
आलू का रस
चेहरे पर गहरे दाग-धब्बे या पिग्मेंटेशन है? तो आलू का रस लगाना फायदेमंद साबित हो सकता है। रुई की मदद से रस चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो दें। हफ्ते में 2 बार इस उपाय को दोहराएं।
बेसन-हल्दी-दही का पैक
यह पुराना लेकिन असरदार उपाय है। 2 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाकर 25 मिनट रखें और फिर धो दें। चेहरा साफ और दमकता हुआ नजर आएगा।
ये सभी उपाय पूरी तरह प्राकृतिक हैं, लेकिन अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आप भी त्योहारों से पहले अपनी स्किन में नया निखार लाना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपायों को आजमाना बिल्कुल न भूलें। ये नुस्खे न सिर्फ सस्ते हैं, बल्कि केमिकल्स से दूर और त्वचा के लिए पूरी तरह सुरक्षित भी।





