नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है सर्दियों की ठंडी हवा से बचने के लिए आपको पहले से इंतजाम कर लेना चाहिए। घटना हुआ तापमान लोगों की सेहत पर सीधा असर डालता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम, फ्लू और निमोनिया जैसी बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है। आपको कोल्ड वेव से बचने के लिए कुछ आसान तरीके के बारे में जान लेना चाहिए जो आपकी सेहत को भी दुरुस्त रखता है।
कम से कम निकलें बाहर
सर्दियों की ठंडी हवाओं से बचने के लिए आपको जरूरत के हिसाब से ही बाहर निकलना चाहिए। स्मॉग की वजह से प्रदूषण बढ़ जाता है इस वजह से बीमारियों का खतरा हो सकता है।
कपड़ों की लेयरिंग
कोल्ड वेव से बचने के लिए आपको अपना ड्रेसिंग स्टाइल थोड़ा बदल लेना चाहिए। अपनी पहनावे में सबसे पहले कॉटन पहनें क्योंकि ये शरीर के लिए आरामदेह होता है। इसके बाद थर्मल वेयर, स्वेटर और जैकेट पहनें। इस तरह से कोल्ड वेव में भी शरीर में गर्माहट रहती है।
कानों और पैरों को ढकें
कोल्ड वेव ज्यादातर आपके कानों और पैरों पर असर करती है। यह दोनों ऐसी जगह है जहां सबसे ज्यादा ठंड लगती है। ठंडी हवा आपके कानों से होते हुए शरीर के अंदर जाती है। कोल्ड वेव से बचने के लिए आपको अपने कानों को ढकना जरूरी है।
गर्म चीजों का सेवन
सर्दियों के मौसम में भले ही प्यास कम लगे लेकिन आपको पानी समय-समय पर पीना है। पानी को गुनगुना करके पी सकते हैं। गर्म पानी, सूप, चाय जैसी चीजों को आप कोल्ड वेव से बचने के लिए पी सकते हैं।
एक्सरसाइज
एक्सरसाइज करने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है जिससे कोल्ड वेव का असर हमारे शरीर पर नहीं होता। आपको रोजाना थोड़ी देर एक्सरसाइज करना चाहिए। इस तरह से माइंड भी बिल्कुल फ्रेश रहता है।




