नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाने वाला लंबा नाखून अक्सर गर्मियों में धूप पसीने से पूरे इसमें भी मैल जमने लगता है। इससे नाखून काले होने के साथ खुरदरे भी होने लग जाते है। इससे सुंदरता तो खराब होती ही है साथ ही कई बार इंफेक्शन का रुप ले लेते हैं। अंदर ही सड़ने भी लगती है, हालांकि लोग अक्सर स्किन व बालों के साथ नाखूनों पर ध्यान देना ही भूल जाते है। जो उनके लिए बाद में मुसीबत बन जाती है जमे मैल के कारण उसी हाथ से खाना खाने पर वो मैल गंदगी सीधे पेट में जाती है। जिससे कई रोग का कारण भी बनने लगते है। ऐसे में हम कैसे रखें नाखूनों का ख्याल जिससे वे नेचुरली सुंदर व साफ लगेंगे।आइए जानते है वो कारगर टिप्स जिसे अपनाकर आप नाखूनों को साफ और इंफेक्शन से मुक्त कर सकते है।
घर पर ही कारगर नेचुरल तरीकों से रखे हेल्दी
गर्मियों में सबसे ज्यादा हाथों में पसीना आता है। जिसके वजह से नाखून गंदे लगते हैं। इसमें कालापन होने लगता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि, आप समय-समय पर अपने नाखूनों को साफ रखें। आप इन्हें साफ करवाने के लिए मैनिक्योर का सहारा भी ले सकते है। तो नाखूनों को घर पर भी साफ कर सकते हैं। एक्सपर्ट डॉ. मनोज दास के अनुसार, गर्मियों में बालों व स्किन के साथ नाखूनों का देखभाल करना भी बहुत जरुरी हो जाता है इसके लिए आप बिना किसी केमिकल के भी घर पर ही कारगर नेचुरल तरीकों को अपना नाखून को हेल्दी व साफ कर सकते है।
हाइड्रेशन
गर्मियों में हमारे बालों व स्किन के साथ ही पूरी बॉडी का ख्याल रखना बेहद जरुरी हो जाता है जिसमें आपको शरीर की तरह नाखूनों को भी हेल्दी और मजबूत रखने अपनी डाइट में हाइड्रेटिंग फूड को शामिल करना चाहिए वही पानी भरपूर पीना चाहिए। जिससे आपके स्किन की ही तरह नाखून भी स्वस्थ बने रहे इसके लिए आप कुछ हेल्दी फल को भी ट्राई कर सकते है इसमें तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, स्ट्रॉबेरी है साथ ही नाखूनों पर हैंड क्रीम या नेल ऑयल का भी उपयोग करे।
सूर्य के संपर्क से बचें
गर्मी में स्किन व बालों के साथ नाखूनों की देखभाल के लिए आपको डायरेक्ट सूरज के रोशनी में आने से बचना चाहिए । इससे आपके नाखूनों का रंग भी फीका हो जाता है और दरारे, खुरदुरे भी होने लगते है लंबे समय तक धूप में रहने पर आपको स्किन के साथ हाथ व नाखूनों पर भी ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का यूज करना चाहिए।
नाखून छोटे रखें
हालांकि, नाखून तो हमारे हाथों की सुंदरता बढ़ाती है लेकिन गर्मियों के महीनों में इनके टूटने और खराब होने के चांसेस बढ़ने लगते है, इसलिए नाखूनों को हमेशा छोटा और साफ करके रखें, ताकि ये टूटने से बच सकें। इससे आपके हाथ भी साफ व सुंदर लगेंगे।
एक्सफोलिएट करें
स्किन की तरह नाखूनों को भी एक्सफोलिएटिंग की जरुरत होती है, इसके डेड स्किन सेल्स को हटाने और ब्लड फ्लो को बढ़ाने के लिए स्क्रब और नाखूनों को अंदर की ओर बढ़ने से रोकने वाले क्यूटिकल्स को हटाना चाहिए। इससे आपके नाखून साफ व स्वस्थ रहेगें।
नेल पॉलिश से ब्रेक
महिलाओं को समय-समय पर नाखूनों को इसे आराम देना भी जरुरी होता है, इसके लिए लगातार नेल पॉलिश लगाने से भी नाखून कमजोर हो सकते हैं इसलिए नेल पॉलिश व केमिकल प्रोडक्ट ज्यादा इस्तेमाल न करें।





