जूती को आप पहले किसी अवसर पर पहनती थी लेकिन अब ये काफी समय से ट्रेंड में चल गयी हैं जिन्हें लड़कियां अब रोजाना एक कम्फर्ट के साथ पहनती हैं। डिज़ाइनर जूती काफी पुराने जमाने की हो गई हैं लेकिन अब इनके डिजाइन में काफी बदलाव किये गए हैं। आपको इस लेख में हम बताएंगे जूती पहनने के आसान तरीके जो काफी ट्रेंड में भी हैं और आपके कम्फर्ट के अनुसार भी हैं।
अपनी हाई हील्स को करें टाटा-बाई –
अब आप अपने वेडिंग लुक के लिए हाई हील्स को टाटा बाय-बाय कर दें और जूतियों को अपने फुटवियर में शामिल करें। आजकल फैशनेबल और डिजाइनर जूतियां बहुत ट्रेंड में हैं, जिन्हें पहनने के बाद आपको कम्फर्टेबल महसूस होगा और आपके पैरों में सॉफ्ट रहेंगी।
सेमी फॉर्मल काम के लिए –
अपनी जूतियों को एंकल लेंथ जींस और व्हाइट शर्ट के साथ पहनें। इससे आपके रोजाना के लुक में एक नयापन आएगा। आप जूतियों को प्लेन शर्ट के साथ पहन सकती हैं और इसे सेमी फॉर्मल के साथ एक क्लासी लुक दे सकती हैं।
कोहेसिव एस्थेटिक – प्रिंट या मोनोटोन कॉर्ड सेट के साथ आप एक ही कलर की जूती पहन सकती हैं जिससे आपका लुक पूरा हो सके।
स्मार्ट स्टाइल –
टॉप, ड्रेस, कॉर्ड सेट को आप पृथ्वी के कलर जैसा पहन सकती हैं, साथ ही उसी रंग की जूती को आप एलिवेट लुक दे सकती हैं।
अपने वेस्टर्न लुक में एक नया ट्विस्ट लाएं –
आप अपने वर्क में प्रेज़ेंटेबल लगना चाहती हैं तो आप एक और तरीके से जूती पहन सकती हैं – ए लाइन ड्रेस या प्लीटेड स्कर्ट के साथ ऊपर ब्लेजर पहनकर जूतियां पहनें। हमे यकीन है आपको ये लुक बेहद पसंद आएगा।
फैमिली फंक्शन में भी आप जूतियां पहन सकती हैं। हर एक चीज अगर उसी तरीके में ये जरूरी नहीं, आप अलग अलग एक्सपेरिमेंट्स के साथ भी अपने लुक को बदल सकती हैं।





