back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन आसान तरीकों से फिर से बनाएं फटाफट सफेद जूतों को चमकदार

आपके शूज रेक में व्हाइट शूज तो जरूर होंगे क्योंकि उनका ट्रेंड अभी तक काफी बना हुआ है। आखिरकार वो हर ड्रेस में हर तरीके से परफेक्ट बैठते हैं। लेकिन अगर आपके वाइट स्नीकर मिट्टी में लगकर गंदे हो गए हैं और धोने के बाद भी दाग नहीं जा रहे हैं तो आप सही जगह आएं हैं। इस लेख में हम आपको गंदे हुए सफेद जूतों को फिर से पहले जैसा व्हाइट बनाने के तरीके बता रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं –

बचाव पहले –

धुले या नए व्हाइट स्नीकर्स को धूल मिट्टी और दाग से बचाने के लिए प्रोटेक्टिव स्प्रे या स्तेन रेपेलेंट का इस्तेमाल करें। इस्तेमाल करने के बाद शूज को रातभर सूखने के लिए छोड़ दें।

साफ किए जाने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें –

अगर जूतों को फिर से सफेद करने के लिए साधारण साबुन किसी काम का नहीं है, तो आप क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे आपको किसी महंगे प्रोडक्ट्स में पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, एक अच्छा बेकिंग सोडा ये काम कर देगा।

  • स्नीकर्स पर ब्रश से धूल मिट्टी को साफ करें।

  • बेकिंग सोडा और पानी या हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का उपयोग करके पेस्ट तैयार करें।

  • अब इस पेस्ट को शूज पर लगाएं और फिर ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।

  • जब सूख जाए, तो ऊपर से बचा हुआ पेस्ट झाड़ दें।

  • जरूरत पड़े तो फिर इस पेस्ट का इस्तेमाल करें।

आप ये विकल्प भी अपना सकते हैं –

  • ब्लीच को पानी में मिलाएं।

  • अब ब्रश को मिश्रण में डालें और फिर उसे शूज पर रगड़ें।

  • जिद्दी दाग के लिए गाढ़ा मिश्रण लें।

  • अब शूज को पानी से धो दें।

आप बिना जेल का टूथपेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं –

  • ब्रश के इस्तेमाल से टूथपेस्ट को गोल आकार में दाग वाली जगह पर लगाएं।

  • 10 से 20 मिनट तक ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।

  • अब उस जगह को आराम आराम से पानी से धोएं और फिर जरूरत पड़ने पर फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं।

फीतों पर भी ध्यान दें –

शूज के कपड़े को जब आप साफ करेंगे तो ब्रश की मदद से फीते पर लगी मिटटी झाड़ लें। साथ ही जूतों के तलवों पर भी ध्यान दें। सबसे जरूरी जूतों के फीतों को अलग से साबुन वाले पानी में धोएं, जरूरत पड़ने पर आराम आराम से ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

महज 500 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ सफर, आज फैशन इंडस्ट्री का बादशाह है मनीष मल्होत्रा का नाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के नामी और सबसे लोकप्रिय फैशन डिजाइनरों में शुमार मनीष मल्होत्रा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में उनका रुतबा...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...