back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्रद्धा कपूर जैसे बनें जल्दी से फैशन स्टाइलिस्ट

Shraddha kapoor jaise bane jaldi se fashion stylist

श्रद्धा कपूर बॉलिवुड की क्यूट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं, लेकिन क्यूट होने के साथ-साथ श्रद्धा का सादगी और ईज़ी लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। श्रद्धा के स्टायलिंग सेन्स के बारे में हर कोई तारीफ करते नहीं थकता।

आपको भी श्रद्धा के इन फैशन पर एक नहीं 10 बार नजर डालनी चाहिए, इससे न सिर्फ आपको उनके स्टाइल पसंद आएंगे बल्कि उनके स्टाइल को भी रोज अपनाएंगी। तो चलिए फिर बताते हैं –

1. फ्लोरल वनपीस:

आजकल फ्लोरल काफी ट्रेंड में है और फ्लोरल लहंगे के अलावा फ्लोरल नीलेंथ वनपीस ड्रेस भी चलन में हैं। श्रद्धा फ्लोरल नीलेंथ ड्रेस को मैचिंग हील्स के साथ पहनती हैं। इस प्रकार की ड्रेसेस के साथ आप ब्लैक या किसी और रंग की हील्स पहन सकती हैं।

2. फ्लोरल प्रिंट नेक टॉप:

आप फ्लोरल डीप नेक टॉप के साथ वाइट फ्रंट स्लिट नीलेंथ स्कर्ट पहन सकती हैं। इस ड्रेस में आप श्रद्धा कपूर से कम नहीं लगेंगी। इस ड्रेस में आपका लुक रेट्रो जैसा लगेगा। इस टॉप के साथ आप शॉट्स, लाइनिंग स्कर्ट, जीन्स भी ट्राई कर सकती हैं।

3. वाइट लॉन्ग टॉप:

अगर आपके पास वाइट लॉन्ग टॉप है और समझ नहीं आ रहा है कि इसका अब करे तो क्या करें तो आप श्रद्धा कपूर की मदद ले सकती हैं। श्रद्धा वाइट लॉन्ग टॉप पर एक कोर्सेट बेल्ट पहनती हैं। अगर आपको पूरा वाइट पसंद नहीं है, तो दूसरे कलर की बेल्ट व स्लीपर्स ट्राई करें।

4. न्यूड कलर ड्रेस:

अगर आपको न्यूड कलर ड्रेस बेहद पसंद आ रही है तो आपने उसकर ऊपर डार्क मेकअप करना है, खासतौर पर ऐसे में लिपस्टिक डार्क लगाएं, क्योंकि बिना डार्क लिपस्टिक के आपका लुक उभर कर नहीं आएगा।

5. टेल टॉप: 

आप ब्लैक डेनिम पर टेल टॉप किसी भी रंग का पहन सकते हैं। लेकिन अगर श्रद्धा कपूर जैसा टेल टॉप काले रंग का आपके पास है तो आप ब्लैक डेनिम के ऊपर पहन सकते हैं। इसके ऊपर हाई हील्स और सिल्वर डायमंड या सिल्वर नेकपीस पहन सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

रील मेकर्स के लिए खजाना: कम बजट में बॉलीवुड-स्टाइल लुक देने वाली 5 धमाकेदार लोकेशन्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के डिजिटल दौर में घूमना केवल सुकून या ब्रेक लेने का जरिया नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर खुद को एक्सप्रेस...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵