back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कटरीना कैफ के ये बेस्ट एथनिक लुक्स

Katrina kaif ke ye best ethnic looks

त्यौहार और शादियों के सीज़न में आप कुछ अलग एथनिक पहनने का सोच रही हैं। तो ये अलग एथनिक आपको कहीं और नहीं सिर्फ और सिर्फ कटरीना के पास ही देखने को मिल सकते हैं। कटरीना कैफ हर ऑउटफिट में इतनी खूबसूरत कैसे लग सकती हैं ये तो हर महिला उन्हें देखकर कहती है।

तो आप भी आज से उनके इन ऑउटफिट्स को ज़हन में उतार लें, क्योंकि उनके बेस्ट 5 एथनिक लुक्स आपको शादियों व त्योहारों पर बेहद मदद करने वाले हैं। चलिए फिर बताते हैं –

1. फ्लोरल स्कर्ट और मैचिंग दुपट्टा: 

शादियों और त्यौहार पर एथनिक लुक्स पहनने के लिए फ्लोरल स्कर्ट और मैचिंग दुपट्टा को प्लेन क्रॉप टॉप के साथ पहनें। या फिर आप क्रॉप टॉप फ्लोरल और नीचे स्कर्ट प्लेन रख सकते हैं। कटरीना न भी कुछ ऐसा ही पहना है, ब्लैक कलर के फ्लोरल लहंगे के साथ सिल्वर कलर का चोकर पहना है।

2. सिम्पल फ्लोरल साड़ी:

सिंपल फ्लोरल साड़ी आजकल बहुत चलन में हैं और आप भी कटरीना की तरह ही सिम्पल फ्लोरल ब्लॉउज के साथ ग्लैमर शामिल कर सकती हैं।

3. पेस्टल कलर:

कटरीना ने पेस्टल कलर के जरीवर्क वाला लेहंगा भी पहना है इसमें उन्होंने गोल्डन ज्वेलरीज साथ में पहनी है। अगर आप गोल्डन नहीं पहननी हैं तो अपनी पसंद की ज्वेलरी पहन सकते हैं। साथ ही छोटी सी बिंदी आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगी।

4. बेल्ट लगी हुई साड़ी:

अगर आपको ट्रेंडी नज़र आना है तो फ्लोरल साड़ी पर फुल स्लीव की ब्लाउज और उसके ऊपर बेल्ट लगाकर एक नया लुक दे सकती हैं।

5. साड़ी के साथ लॉन्ग जैकेट: 

आप गोल्डन शेड की साड़ी ले सकती हैं और उसका हाफ स्लीव का मैचिंग ब्लाउज पहनें। इसके ऊपर लॉन्ग लाइन जैकेट पेयर करें। जैकेट को आप एक ऑप्शन में रख सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ पहली बार आईं नजर, चेहरे पर दिखा अलग ही निखार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री कैटरीना कैफ मां बनने के तीन महीने बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं और उनकी एक...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵