Bigg Boss OTT 2: क्या बिग बॉस के घर में शुरू हुई नयी lovestory? फलक और अविनाश बने big boss के घर में love bird

Bigg Boss OTT 2 सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में दो कंटेस्टेंट्स के बीच काफी नजदीकियां बढ़ती देखी जा रही है और वो कंटेस्टेंट्स हैं अविनाश सचदेव और फलक नाज.
BIGBOSS OTT 2
BIGBOSS OTT 2Social Media

अविनाश ने फलक नाज को बताया दिल का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Bigg Boss OTT 2 सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में दो कंटेस्टेंट्स के बीच काफी नजदीकियां बढ़ती देखी जा रही है और वो कंटेस्टेंट्स हैं अविनाश सचदेव और फलक नाज. अविनाश को हालांकि फलक ने कहा कि, मैं डेटिंग जोन में नहीं हूं, मैं अपना समय किसी को नहीं देना चाहती। मैं इस बारे में स्पष्ट हूं। अगर अब मुझे आगे की राह चुननी होगी, तो मैं सेटल होने के बारें में  ही सोचूंगी।

अविनाश और फलक की इस बातचीत के दौरान उस समय वहा जिया शंकर भी मौजूद थी। इस बात पर जिया और अविनाश दोनों ने फलक से पूछा कि "आप क्या चाहते हैं?"

BIGBOSS OTT 2
BIGBOSS OTT 2Social Media

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के घर में जिया शंकर कई बार फलक नाज और अविनाश सचदेव को  बहुत छेड़ती रहती हैं। जिया ने कई बार फलक नाज से बोला है कि उसे उन दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद है। इतना ही नहीं, फलक और अविनाश शो में अक्सर साथ ही  बैठे नजर आते हैं। इन सब मस्ती मजाक के बीच अविनाश सच में फलक नाज़ से प्यार कर बैठे हैं और ये बात उन्होंने फलक को बता भी दी हैं।

BIGBOSS OTT 2
BIGBOSS OTT 2Social Media

पलक पुरसवानी को भी डेट कर चुके हैं अविनाश सचदेव

आपको बता दें कि अविनाश सचदेवा पहले कई रिलेशनशिप में रह चुके हैं। उनका कुछ समय पहले ही पलक पुरसवानी के साथ रिलेशनशिप  का अंत हुआ था, उनके ब्रेकअप के बाद वे दोनों अलग हो गए। जो बिग बॉस ओटीटी 2 में अविनाश के साथ नजर भी आईं। पलक शो में पहले हफ्ते ही इविक्ट हो गईं थी।  रिपोर्ट्स के अनुसार  दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे थे। अविनाश रुबिना दिलैक को भी डेट कर चुके हैं। इसके अलावा, अविनाश ने साल 2015 में एक्ट्रेस शालमली देसाई के साथ शादी भी रचा चुके हैं। हालांकि, उनका ये रिश्ता भी नहीं चल पाया। उनका दो साल के अंदर-अंदर ही तलाक हो गया।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in