Women: प्रेगनेंट महिलाएं अपने पति से रखती है ये 10 उम्मीदें, क्या आप जानते है ये दस बातें

मां और पिता बनाना हर किसी का सपना होता है। लेकिन जब कोई महिला प्रेगनेंट होती है तो उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वो अपने पति का साथ चाहती है। पूरे नौ महीने खुश और चिंतामुक्त रहें।
प्रेगनेंट महिलाएं रखती हैं ये उम्मीद
प्रेगनेंट महिलाएं रखती हैं ये उम्मीद WEB

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: गर्भावस्था का समय हर महिला के जीवन में आता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में कई तरह के बदलाव आते हैं । ऐसे में पति को अपनी पत्नी की ज्यादा केयर करनी चाहिए । गर्भधारण के दौरान महिलाओं को कई तरह के हार्मोन  चेंजे होते रहते हैं।  ऐसे में उनके पति को यह बात समझना चाहिए और पत्नी पर किसी बात पर गुस्सा नहीं करना चाहिए। उन्हे इस समय सिर्फ पत्नी  पर प्यार जताना चाहिए। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं अपने पति से कुछ चीजों की उम्मीद करती हैं।  प्रेगनेंसी के समय कुछ सीखने एडजस्ट करने और कुछ नया जानने के लिए बहुत उत्सुक रहती हैं। यह सच है कि अक्सर महिलाओं में मूड होता रहता है। वहीं  इस वक्त  पतियों को भी अपनी वाइफ के साथ एक्स्ट्रा केयर करनी चाहिए । ऐसे नाजुक समय में पतियों को अपनी पत्नी की  उम्मीद पर खरा उतरना चाहिए। जिससे जच्चा और बच्चा दोनों खुश रहें। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी उम्मीदें हैं। जो महिलाएं अपने पति से रखती हैं। 

शिशु की हरकत पर ध्यान दें

शिशु की पहली हरकत पर महिलाएं अपने पति की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक रहती हैं।  महिलाएं चाहती हैं कि बच्चों के लिंग को लेकर उनके पति भी उनके जितना ही उत्सुक रहे। फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की, और इस दौरान प्रेगनेंसी से जुड़ी हर बात को ध्यान से सुनना चाहिए।

पत्नी की सुंदरता की तारीफ करें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत बदलाव आते रहते हैं।  और इससे उनके आत्मविश्वास में कमी आती है । इसलिए आप उन्हें लगातार इस बात का अहसास करवाते रहें कि आज भी आपके लिए वह बहुत  खूबसूरत है।  जितनी वह पहले थी और उनके प्रति अपना प्यार बनाए रखें।  इससे महिला का आत्मविश्वास बना रहेगा। 

शिशु के साथ करें बात

आपकी पत्नी के अंदर आपके बच्चे का विकास हो रहा है।  इसलिए आपके लिए शिशु से बात करना या उसे महसूस करना थोड़ा मुश्किल होगा । आपको अपने शिशु के साथ बात करने का प्रयास करना चाहिए। इसे आप अपनी पत्नी की तरह बच्चों से कनेक्ट हो पाएंगे। 

शरीर के अंगों पर मालिश करें

अगर पत्नी को प्रेगनेंसी के दौरान किसी प्रकार की समस्या तकलीफ या दर्द हो रहा है तो आप उनकी मदद कर सकते हैं।  दिन में एक बार उनके शरीर के सभी हिस्सों को विशेष कर कमर की मालिश जरूर करें।  इससे उनके मन को खुशी मिलेगी और जब वह खुश रहेंगे तो बच्चा स्वस्थ रहेगा। 

कोई बात दिल पर ना लें

अपनी पत्नी की बोली गई हर बात को दिल पर ना लगाएं।  गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का मूड थोड़ी-थोड़ी चीजों में बदलता रहता है।  इसलिए अगर वह कुछ कह भी दे तो पतियों को अपनी पत्नी की बात को समझना चाहिए और किसी बात को  दिल से नहीं लगाना चाहिए। 

प्यार की भाषा बदलें

गर्भावस्था के दौरान प्यार को लेकर महिलाओं की ज़रूरतें बदल जाती हैं।  उनकी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अपने प्यार के तरीके को बदल दें आप चाहे उनसे खुद मर्जी पूछ लें। 

दिमाग और शरीर की हलचल जाने

किताबें पढ़कर आप उनके शरीर और दिमाग में क्या  चल रहा है । इस बदलाव के बारे में जान सकते हैं । कई  प्रेगनेंसी टिप्स आप भी पत्नी को दे सकते है। आप चाहें तो हर रोज नए टिप्स दे सकते हैं। और महिलाओं को खुश रख सकते हैं।

डॉक्टर के संपर्क में रहें 

काम के बोझ की वजह से आप डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेना भूल जाते हैं इसलिए पतियों को डॉक्टर से लगातार अपने बच्चों के लिए परामर्श लेते रहना चाहिए और पत्नी की डाइट का भी ख्याल रखना चाहिए। छोटी से छोटी तकलीफ भी डॉक्टर से पूछ लेनी चाहिए।

नींद का रखें ध्यान

प्रेग्नेंसी के  दौरान आपकी पत्नी को खूब सारी एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए घर की कुछ जिम्मेदारियां को आप अपने कंधों पर लेकर उन्हें आराम करने दे।  पर्याप्त नींद लेने से वह भी स्वस्थ रहेंगे और बच्चा भी  स्वस्थ रहेगा। 

धैर्य से लें काम

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी धैर्य रखने की जरूरत होती है।  इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होता है।  वह समय आपकी जिंदगी का सबसे खास लम्हा होता है। इसलिए किसी भी काम को धैर्य से लें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in