नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लंबे और घने बाल शायद ही कोई ऐसा हो जिसे पसंद नहीं हो। खूबसूरती में चार चांद लगाने में बालों का एक अहम रोल होता है। लेकिन कई बार हमारी लापरवाही गलत प्रोडक्ट यूज करना और खानपान सही ना होना। इसे खराब कर देता है जिससे बाल रूखे और बेजान होकर टूटकर गिरने लग जाते हैं। ऐसे में इन्हें अंदरूनी पोषण की जरूरत होती है, जिसके लिए हमारे डाईट में इन फलों को शामिल करना बेहद जरुरी हो जाता है जो बालों को जड़ से मजबूत बनाते हैं। आइए जानते है उन फलो के बारे में।
आंवला
बालों को जड़ों से मजबूत बनाने आंवला का एक अहम रोल होता है जिसे सालो से दादी, नानी इस्तेमाल करती आई है,इसके नियमित सेवन से आपके बाल जड़ों से मजबूत बन तेजी से बढ़ने लगते हैं और इनमें शाइनिंग भी आती है।
केला
विटामिन और फाइबर, फोलिक एसिड से भरपूर केला फल जिसमें प्रचूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हमारे बालों को सॉफ्ट करने के साथ ही मजबूती और चमक भी देता है। इसे रोजाना दो केले खाने से आपको हफ्ते भर में ही इसका परिणाम नजर आने लगता है।
कीवी
हमारे शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने व स्वास्थ्य को ठीक करने में कीवी फल बेहद कारगर होता है इसके रोजाना सेवन से हमारे बालों के स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है।
एवोकाडो
बालों के स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने विटामिन ई से भरपूर एवोकाडो फल जो हमारे बालों को अंदरूनी पोषण देकर झड़ने से रोकता है।इसके रोजाना सेवन से बालों के साथ ही नाखून भी चमकदार बनते है।
अमरूद
अमरूद जो अनेको बीजो से भरा हुआ फल हमारे हेल्थ को ठीक करने के साथ ही बालों के ग्रोथ में भी बढ़ावा देता है। इसके अलावा आप इसके सेवन के साथ ही अन्य फल जिसमें संतरा, अंगूर, मौसमी और पपीते भी खा सकते है। ये खून को साफ कर नए खून बनाता है।





