back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sawan 2023: आखिर क्यों वर्जित माना जाता है सावन के महीने में बाल कटवाना, कैसे करें बालों की देखभाल

इस महीने में कई तरह के कार्य वजित होते हैं. मांस, मदिरा, हरी पत्तेदार सब्जियां, प्याज लहसुन का सेवन न करने की सलाह दी जाती है वहीं इस महीने में बालों को काटना भी वर्जित माना गया है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सावन माह को हिंदू धर्म में काफी पवित्र माह माना जाता है। भगवान भोलेनाथ के इस पसंदीदा माह में कई कार्य वर्जित होते हैं। सावन मास में मांस, मदिरा, हरी पत्तेदार सब्जियां, प्याज लहसुन का सेवन न करने की सलाह दी जाती है, साथ ही इस दौरान बाल कटवाने से भी मना किया जाता है।

जानें आखिर क्या है इसके पीछे धार्मिक कारण

Sawan 2023 Untitled_design__15_.png

4 जुलाई से शुरू हो गया सावन माह

सावन माह 4 जुलाई मंगलवार से शुरू हो गया है और इस दौरान भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भक्त विशेष पूजा अर्चना करते हैं। इस बार सावन महीना 59 दिन का रहने वाला है। अधिक मास के कारण सावन मास में 8 सोमवार आएंगे। ऐसे में इस दौरान अपने बाल कटवाने की गलती न करें।

Sawan 2023 Untitled_design__12_.png

बाल न कटवाने का कारण

सावन में बाल नहीं काटना एक धार्मिक मान्यता है, जिसका पालन सदियों से हिंदू धर्म में किया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि सदियों पहले जब पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित उपकरण और कौशल का अभाव था तो ऐसे में बाल कटवाते समय चोट लगने या घाव होने का खतरा रहता था। सावन मास में बारिश बहुत होती थी। ऐसे में संक्रमण के जल्द ठीक नहीं होने की आशंका रहती थी। इस कारण सावन मास में बाल नहीं काटे जाते थे।

Sawan 2023 Untitled_design__13_.png

सावन में ऐसे करें बालों की देखभाल

यदि आप भी अपने बाल बाल नहीं कटवाते हैं तो दोमुंहे बालों और बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है तो हम यहां आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं –

बारिश में भीगने के बाद बाल धोएं और सुखाना न भूलें।

– बारिश के मौसम में नहाने से 15 मिनट पहले बालों में नारियल तेल जरूर लगाएं।

– बालों को घना बनाने के लिए प्रोटीन, विटामिन ई और हेल्दी फैट से भरपूर आहार लें।

– बालों को सुलझाने के लिए मोटे दांतों वाली लकड़ी की कंघी का प्रयोग करें, इसके उपयोग से बाल ज्यादा टूटते नहीं है।

– बारिश में हल्दी और नीम के हेयर मास्क का उपयोग करने से भी बाल सेहतमंद व सुरक्षित होते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵