
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। खीरा एक बहुत ही हेल्दी सुपरफूड हैं। जिसमें 95% पानी होता हैं । खीरा खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या से दूर होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरे के छिलके के भी कई फायदे होते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए खीरे के छिलके का फेस मास्क बनाने का तरीका लेकर आए हैं। इस फेस मास्क की मदद से आपकी स्किन डीप नरिश बनी रहती हैं । साथ ही यह आपके चेहरे के दाग-धब्बों और पिंपल्स से भी छुटकारा दिलाएगा। तो आइए जानते हैं खीरे के छिलके का फेस मास्क कैसे बनाएं।
खीरे के छिलके का फेस मास्क बनाने की सामग्री
खीरे के छिलके
2 चम्मच एलोवेरा जेल
आधा चम्मच हल्दी
खीरे के छिलके का फेस मास्क कैसे बनाएं?
खीरे के छिलके का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले खीरे लें।
- फिर छीलकर मिक्सर में बारीक पीस लें।
- फिर छिलके के पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें।
- फिर इसमें 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच हल्दी मिलाएं।
- फिर सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें।
अब आपका खीरे के छिलके का फेस मास्क तैयार हैं ।
खीरे के छिलके का फेस मास्क कैसे इस्तेमाल करें?
- खीरे के छिलके का फेस मास्क लगाने से पहले अपना चेहरा धो लें।
- फिर फेस मास्क लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं।
- फिर मास्क को अपने चेहरे पर करीब 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर साफ कर लें।
- इसके बाद अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
बता दें कि गर्मियों में खीरे के फेस पैक लगाने से चेहरा ठंडा बना रहता है। इसके साथ ही दाग-धब्बे और मुहांसे को दूर करने में लाभकारी होता है।