back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bridal Skin Care: जुलाई में पड़ गई है शादी और समय है कम, तो खूबसूरत स्किन पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

शादियों का सीजन शुरू हो रहा है, लेकिन चिपचिपी गर्मी में होने वाली दुल्हन के चेहरे पर डलनेस दिख रही तो तुरंत अपनाएं ये स्किन केयर रुटीन के बारे में ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कौन नही चाहता कि वो अपनी शादी में खूबसूरत नजर आएं क्योंकि ये मौका हर किसी के जीवन में एक बार आता है। ऐसे में हर कोइ अपनी शादी में खूबसूरत लगने कई जतन करता है लेकिन अगर आपकी भी शादी पड़ गई जुलाई में पड़ गइ र्है और समय काफी कम बचा है ऐसे में दुल्हन अपनी स्किन केयर को लेकर परेशान है। चिपचिपी उमस वाली गर्मीसे सारा मेकअप भी बह जाता है। जिसकी वजह से चेहरा बिल्कुल डल दिखने लगता है ऐसे में नेचुरल ब्यूटीफुल ब्राइड दिखनें इन स्किन केयर टिप्स को फॉलो कर दिखें बिना मेकअप के भी खूबसूरत जाने वो स्किन केयर रुटीन के बारे में। 

इस गर्मी के चलते हर होनेवाली दुल्हन अपनी स्किन केयर को लेकर परेशान है। खासकर वो जिनकी शादी जुलाई महीने में है ऐसे में उमस और चिपचिपी वाली गर्मी में कैसे रखें खुद का ख्‍याल जब गर्मी पसीने से सारा मेकअप भी बह जाता है। और चेहरा बिल्कुल डल दिखने लगता है। अगर आप भी नेचुरल ब्यूटीफुल ब्राइड दिखना चाहती हैं जो बिना मेकअप भी खूबसूरत दिखे तो इन स्किन केयर टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दें।

जुलाई के महीने में शादियों का सीजन 

इस बार शादियों का सीजन जुलाई के महीने में ऐसे में होने वाली दुल्हन अपनी स्किन केयर को लेकर परेशान है। अगर चेहरे पर एक्ने और पिंपल जैसी समस्या रहती है तो, नीम वाला फेस क्लींजर इस्तेमाल करें। जिससे सारे पोर्स अंदर तक साफ हो जाएं और चेहरे पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल ना भूलें

रात को सोने से पहले स्किन के कई सारे ब्लेमिशेज को हटाने और स्किन को ग्लो करने में एलोवेरा जेल को स्किन पर लगाना ना भूलें। इससे छोटे-मोटे एक्ने भी फौरन खत्म हो जाते है। 

लाइट मॉइश्चराइजर लगाते रहें

स्किन पर फेस वॉश के बाद लाइट मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। जो स्किन पर हार्मफुल ना हो।

फेशियल के बाद और भी ज्यादा केयर

अगर आपने पार्लर से ट्रीटमेंट लेना शुरू कर दिया है तो केवल स्किन क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग पर फोकस करें।सनस्क्रीन को लगाना ना भूलें।

दिन भर ना करें चेहरा वाश

सुबह के साथ ही बाहर से आने के बाद चेहरे को फेसवॉश से साफ कर मॉइश्चराइजर लगा लें। उसके बाद रात को चेहरा साफ करें। रोजाना इन स्किन रूटीन को फॉलो करते रहें।

खानपान का ध्यान

साथ ही पानी खानपान का ध्यान रखें, मार्केट की अनहेल्दी चीजें पूरी तरह अवॉएड करें। जिससे स्किन पर पिंपल वगैरह ना निकलें। इन सारी चीजों का ध्यान रखने से पसीना निकलने के बावजूद चेहरे पर ग्लो बना रहेगा और दुल्हन का निखार हर दिन नजर आएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵