Lipstick for Dusky Skin: सांवली लड़कियों पर खूब जंचते हैं ये 5 लिप कलर, मिलेगा खूबसूरत और ग्लैमरस लुक

ऐसे कई लिप कलर हैं जो सांवली रंगत पर खूब जंचते हैं, इन लिपस्टिक शेड से आपकी खूबसूरती बढ़ जाएगी और आपको मिलेगा ग्लैमरस लुक जानिए लिपस्टिक शेड के बारे में
Lipstick for Dusky Skin
Lipstick for Dusky SkinSocial Media
Lipstick for Dusky Skin
Lipstick for Dusky SkinSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लिपस्टिक हर लड़की के मेकअप का जरूरी हिस्सा होता है। इसके एक स्ट्रोक से आपका लुक खूबसूरत हो जाता है। इसके बिना आपका मेकअप किट हो या लुक सभी अधूरा लगता है। लेकिन खूबसूरत लुक के लिए ये जरूरी होता है कि आप सही लिप शेड का इस्तेमाल करें।

लेकिन आपने देखा होगा कि सांवली रंग वाली लड़कियां इस मामले में लिपस्टिक चुनते वक्त थोड़ा डरती हैं। उन्हें लगता है कि एक गलत लिप कलर उनका लुक खराब कर देगा। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं, तो यहां जानिए ऐसे लिपस्टिक शेड, जो सावंली रंगत वाली लड़कियों पर खूब जचेंगी।

Lipstick for Dusky Skin
Lipstick for Dusky SkinSocial Media

रेड
ये लिप शेड न सिर्फ गोरी, बल्कि सांवली रंगत वाली लड़कियों पर भी खूब फबता है। इससे आपके लुक में मिनटों में चार्म आ जाएगा। रेड लिप कलर ग्लैमरस और बोल्ड लुक पाने का एक शानदार तरीका है। पार्टी हो या ऑफिस इस लिप कलर से आप भी बनाएं स्टाइल स्टेटमेंट।

Lipstick for Dusky Skin
Lipstick for Dusky SkinSocial Media

प्लम
अगर आप ब्राउन से थोड़ा अलग कोई और डीप लिप कलर की तलाश में हैं, तो ये आपके लिए है। ये आपकी रंगत को बखूबी मैच करेगा और आपको काफी ग्लैमरस लुक देगा। मार्केट में आपको कई ब्रैंड के ऐसे शेड मिल जाएंगे। अपनी पसंद के हिसाब से चुनें और इस्तेमाल करें।

Lipstick for Dusky Skin
Lipstick for Dusky SkinSocial Media

हॉट पिंक या फूशिया
अगर आप पिंक में थोड़े और डीप शेड इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो ये शेड आपके लिए ही है। रेड की तरह इससे आपको काफी हॉट और ग्लैमरस लुक मिलेगा। किसी पार्टी या फंक्शन के लिए ये लिप कलर आपके लिए एक लाजवाब ऑप्शन है।

Lipstick for Dusky Skin
Lipstick for Dusky SkinSocial Media

चॉकलेट ब्राउन
अगर आप किसी डीप और डार्क शेड की तलाश में हैं, तो ये लिप कलर आपके लिए ही है। ये आपकी स्किन टोन से अच्छी तरह मैच करेगा और आपको एक नैचुरल लुक देगा। काइली जेनर जिनकी रंगत भी सांवली है वो इस शेड में आपको अक्सर नजर आ जाएंगी। इससे आपको ट्रेंडी लुक मिलेगा।

Lipstick for Dusky Skin
Lipstick for Dusky SkinSocial Media

रोज पिंक
पिंक लिपस्टिक हर लड़की की पसंदीदा होती है। लेकिन अगर आपको लगता है कि ये सांवली रंग की लड़कियों पर अच्छी नहीं लगेगी, तो आपका सोचना गलत है। आप भी इस लिप कलर से खूबसूरत लुक पा सकती हैं। रोज पिंक शेड ऐसी रंगत वाली लड़कियों पर खूब जंचता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in