back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानें सोने के तरीकों से आपको कैसे हो सकती है स्किन प्रॉब्लम

एक अच्छी नींद हेल्दी स्किन से जुडी होती है, लेकिन अगर इसका उल्टा हो तो! हमारे सोने के तरीके से आपको त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है जैसे मुहांसे, झुर्रियां। जिस तरह से आप सोते हैं वो तरीका आपके लुक और स्किन को प्रभावित करता है। चलिए इस लेख में बताते हैं कि कैसे गलत सोने के तरीके से आपको स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

तकिए के साथ सोना –

अपनी पीठ के बल सोना हमेशा सोने का एक अच्छा तरीका है। 20-30 डिग्री के कोण को बनाए रखने से शरीर में बेहतर तरल जल निकासी होती है। हालांकि, कई लोग करवट बदलकर या अपने पेट के बल सोना पसंद करते हैं। इससे चेहरा तकिए पर टच होता है, जिससे तकिए पर लगे बैक्टीरिया चेहरे पर लग जाते हैं या चेहरे पर लगी क्रीम या प्रोडक्ट तकिए पर लग जाते हैं। सबसे अच्छा तरीका है कि आप तकिए को अक्सर धोते रहें, इससे रशेस या चकत्तों की समस्या दूर होगी।

पेट के बल लेटने से स्किन कैसे प्रभावित होती है –

कई लोगों को इस तरह से सोना बेहद पसंद है, लेकिन सोने का यह सही तरीका नहीं है। जब हम सोते हैं, तो हमारी त्वचा को सांस की जरूरत होती है। इस पोजीशन में आपका चेहरा पूरी तरह से तकिए में दब जाता है, जिसकी वजह से स्किन फॉलिकल्स में रुकावटें पैदा होती हैं। इससे छिद्र बंद हो जाते हैं, मुहांसे होते हैं झुर्रियां भी पड़ सकती हैं। हम नहीं चाहते कि इस पोजीशन में रक्त परिसंचरण कम हो, इस तरह के दबाव से आंखों के नीचे सूजन आ सकती है। इन सब परेशानियों को नजरअंदाज करने के लिए इस पोजीशन में न सोएं।

साइड में सोने से कैसे प्रभावित होती है स्किन –

यह स्थिति पेट के बल सोने वाली स्थिति के मुकाबले कम प्रभावित करती है। हालांकि, यह भी सही पोजीशन नहीं। जब आप एक तरफ सोते हैं, तो आप अपनी स्किन पर अधिक दबाव डालते हैं। यह चीकबोन को दबा देता है और दबाव की वजह से एक तरफ झुर्रियां भी पड़ सकती हैं। साथ ही, अगर आपने स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाया है, तो प्रोडक्ट तकिए पर फैल सकता है।

पीठ के बल सोने से कैसे स्किन होती है प्रभावित –

पीठ के बल सोना एक सही तरीका है! पहली बात चेहरे पर किसी भी तरह का दबाव नहीं पड़ता, इससे चेहरे पर लाइंस नहीं पड़ती और स्किन भी जवान और मुलायम दिखती है। एक तरफ सोने या पेट के बल सोने से, द्रव आपकी आंखों के आसपास इखट्टा नहीं होगा। साथ ही, आपका चेहरा तकिए से टच नहीं होता और तकिए पर लगा तेल, धूल मिट्टी और गंदगी भी चेहरे पर नहीं लगती।

Advertisementspot_img

Also Read:

भीड़ से दूर जन्नत का एहसास, मनाली की Hidden Lake में दिखता है प्रकृति का असली जादू

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवा और चारों तरफ सफेदी की चादर… यही तो मनाली की असली...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...