back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चेहरे को गोरा बनाने के लिए 10 होममेड टिप्स

Chehre ko gora banane ke liye 10 homemade tips

हर इंसान गोरा दिखना चाहता है। हर उम्र की महिला चाहती है कि चेहरा गोरा दिखे। इसके लिए वह तरह-तरह के केमिकल प्रोसेसस्किन वाइटनिंग ट्रीटमेंट का उपयोग करती हैंजो स्किन को कभी-कभी नुक्सान भी कर जाते हैं। इसलिए हम आपके चेहरे के लिए लेकर आए एकदम नैचुरल होम रेमेडीज जिससे खूबसूरत और बेदाग चेहरा पाना होगा आपके लिए मुमकिनवो भी बिना किसी नुकसान के।

तो अपनाएं ये होममेड टिप्स-

1. ऑयली स्किन को गोरा बनाने के लिए साफ चेहरे पर मिल्क पाउडरपपीताशहद और दूध का मिश्रण लगाएं। सूख जाने के बाद इसे धोकर इस पर कोई अच्छी कंपनी का मॉइश्चराइजर लगाएं।

2. एक पका हुआ टमाटर लेंइसे मैश करें और इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो दें। आप खिला-खिला चेहरा पाएंगी।

3. स्किन लाइटनिंग फेस पैक के लिए टमाटरदही और दलिया का पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करें।

4. नैचुरल गोरा रंग पाने के लिए बढ़िया तरीका यह है कि सप्ताह में कम से कम दो बार अपने चेहरे पर अंडे का सफेद भाग लगाएं।

5. यदि आपकी ड्राई स्किन हैतो इस पर शहद और खीरे के रस का मिश्रण लगाएं। 15-20 मिनट के बाद धो लें।

6. दही लैक्टिक और जिंक एसिड से भरपूर होता हैदोनों में प्राकृतिक रूप से स्किन लाइटनिंग गुण होते हैं। चेहरे पर रोजाना दही से मसाज करें और फर्क खुद देखें।

7. अगर स्किन पर पिम्पल्स हैं तो दालचीनी की एक छोटी मात्रा को लगभग आधा चम्मच शहद में मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इससे न केवल एक्ने दूर होंगेबल्कि फेस भी धीरे-धीरे गोरा होगा।

8. अपनी त्वचा पर एक मसला हुआ टमाटर का गूदा लगाएं। यह न केवल आपकी स्किन को निखारता है बल्कि चेहरे पर गुलाबी चमक भी लाता है।

9. आलू का रस ऑयली चेहरे पर लगाना वाकई कमाल का असर देता है। इसे नियमित रूप से करें और आप इसका असर धीरे-धीरे देखेंगे। स्किन से दाग-धब्बे दूर होकर फेस का कलर भी निखरेगा।

 10. नींबू एक बेहतर ब्लीचिंग एजेंट के रूप में जाना जाता है और नियमित रूप से आधे नींबू को अपने चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा की टोन को हल्का करने में मदद मिलेगी। यह त्वचा के लिए सबसे सरल लेकिन प्रभावी घरेलू उपचार में से एक है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵