back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन घरेलू समानों से चंद मिनटों में हटाएं शादी के बाद मेकअप

शादी के बाद, रात में मेकअप हटाना एक बहुत बड़ा लंबा चौड़ा काम लगता है। अब शादी के बाद अपने साथ सभी मेकअप को हटाने के सामान तो लेकर चल नहीं सकती। तो ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे साधारण लेकिन बेहद बेहतरीन उपाय बता रहे हैं जो कि आपको हर किचन में मिल जाएंगी। तो चलिए शुरू करते हैं –

तेल –

नारियल तेल, बादाम का तेल, जैतून का तेल या इस तरह के किसी भी प्राकृतिक शुद्ध तेल आप मेकअप हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इनमें से किसी भी तेल को पूरे चेहरे पर लगाएं। फिर रूई लें और मेकअप हटाने के लिए इसे अपने चेहरे पर रगड़ें। तेल का प्रयोग करने से त्वचा ड्राई नहीं होती है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आप तेल में थोड़ा सा गुलाब जल मिला सकती हैं।

दही –

अगर घर में दही है तो बेहद अच्छा है वरना आप बाहर से भी दही मंगा सकती है। रूई की मदद से चेहरे पर दही रगड़ें। फिर ठंडे पानी से धो दें। दही त्वचा को मॉइस्चर करने में मदद करता है और आपकी स्किन मेकअप हटाने के बाद ड्राई भी नहीं लगती।

दूध –

मेकअप हटाने के लिए यह बहुत ही आम क्लींजर है। मलाई दूध को लें और फिर उसे चेहरे पर लगाएं। लगाने के बाद रूई से रगड़ें। इसमें नेचुरल फैट और प्रोटीन होता है जो स्किन का मॉइस्चर बनाए रखने में मदद करता है।

शहद –

शहद में स्किन के कई फायदे होते हैं, साथ ही यह एक अच्छा क्लींजर भी है। कच्चे शहद को चेहरे पर लगाएं और पांच से दस मिनट के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। चेहरे को ठंडे पानी से धो दें। ऑयली स्किन के लिए, शहद में नींबू की कुछ बूंदें भी डालें और ड्राई स्किन के लिए मलाई दूध। शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुहांसों और मृत कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं।

बेबी शैंपू –

आंखें बहुत ही संवेदनशील होती हैं और उन्हें सबसे चेहरे के अन्य हिस्सों से ज्यादा देखभाल की आवश्यकता होती है। आई मेकअप को हटाने के लिए बेबी शैंपू का इस्तेमाल करें। धोते समय आंखों को पूरी तरह से बंद रखें। आंखों को गुनगुने पानी से धोएं। फिर रूई पर बेबी शैंपू लें और उसे आंखों पर आराम से रगड़ें। थोड़े झाग बन सकते हैं। अब एक तौलिया लें और फिर उसे गुनगुने पानी में डुबोएं। गीली तौलिया को आंखों पर आराम से रगड़ें, जिससे शैंपू और मेकअप अच्छे से हैट जाए। फिर सूखी तौलिया से पोछ लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिसमस पार्टी में बिना मेकअप भी दिखेगा फेस ग्लोइंग, फॉलो करें ये 5 असरदार स्किन केयर टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही ऑफिस पार्टियों का दौर शुरू हो जाता है। इस खास मौके पर हर कोई चाहता...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...