back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन चीजों से अच्छे से रिमूव करें मेकअप

In cheezo se achhe se remove kare makeup

महिलाओं को मेकअप करना तो बहुत पसंद होता है लेकिन पार्टी के बाद मेकअप हटाना एक मुश्किल काम की तरह लगता है। महिलाएं मेकअप हटाने पर ज्यादा ध्यान भी नहीं देती हैंजिसकी वजह से उनके चेहरे पर मुहांसे निकल जाते हैं।

वहीं कुछ महिलाएं मेकअप रिमूव तो करती हैं मगर अच्छे से नहीं जिसकी वजह से उनके चेहरे पर कई रैशेज हो जाते हैं। यहां हम आपको बताएंगे मेकअप रिमूव करने के कुछ आसान टिप्स।

1. कच्चा दूध –

मेकअप हटाने के लिए एक कटोरी में थोड़ा सा कच्‍चा दूध लें और उसे चेहरे पर रूई की मदद से लगाएं। हल्के हाथ से पूरा चेहरा साफ करें। कच्चे दूध की मदद से आप आसानी से मेकअप हटा सकती हैं। अगर आप की स्किन ड्राई है तो दूध का ही इस्तेमाल करें इससे आप की स्किन पर रैशेज नहीं होंगे।

2. दही –

अगर आप का चेहरा ऑयली है तो आप मेकअप हटाने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे से मेकअप तो हटेगा ही बल्कि ऑयल भी रिमूव हो जाएगा। आपका चेहरा पहले से ज्यादा मुलायम हो जाएगा।

3. बेबी आयॅल –

अगर आप ने मेकअप वॉटरप्रूफ नहीं करवाया है तो आप मेकअप हटाने के लिए मिनरल वॉटर और बेबी आयॅल दोनों में से किसी भी चीज का इस्तेमाल कर सकती हैं।

4. मार्केट के प्रॉडक्ट –

अगर आप घर की चीजों से मेकअप साफ नहीं करना चाहती हैं तो आज कल मार्केट में मेकअप हटाने के लिए कई प्रॉडक्ट मौजूद हैंजिन्हें आप अपनी स्किन के हिसाब से इस्तेमाल कर सकती हैं।

आप इन सब चीजों का इस्तेमाल कर मेकअप रिमूव कर सकती हैं। आप मेकअप रिमूव करना गलती से भी न भूलें वरना इससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिसमस पार्टी में बिना मेकअप भी दिखेगा फेस ग्लोइंग, फॉलो करें ये 5 असरदार स्किन केयर टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही ऑफिस पार्टियों का दौर शुरू हो जाता है। इस खास मौके पर हर कोई चाहता...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...