back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बारिश में लंबे समय तक रखना है मेकअप, अपनाएं ये खास 6 टिप्स – Baarish mein lambe samay tak rakhna hai makeup apnayein ye khas 6 tips

बरसात के मौसम में कहीं भी आने-जाने में लोगों को कई बार सोचना पड़ता है। खासकर महिलाओं को तो हमेशा यही डर बना रहता है कि इतनी मेहनत से किया गया मेकअप कहीं बारिश होते ही चेहरे से उतरने न लगे। हालांकि जरूरी नहीं कि आप बारिश में भिगें ही लेकिन इस मौसम में वातावरण में नमी बनी रहती है। ऐसे में चेहरा चिपचिपाने लगता है और मेकअप उतरने लगता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ टिप्स के बारे में जो बारिश के मौसम में आपके मेकअप को फैलने से बचाएंगे-

बारिश के मौसम में बाहर निकलने से पहले अपने चेहरे को ऑयल कंट्रोल फेस वॉश से साफ करें। इससे आपके चेहरे की सारी गंदगी और ऑयल दूर हो जाएगा। इसके बाद अपने फेस पर आईस क्यूब (बर्फ) लगाएं। आईस क्यूब से अपने फेस पर मसाज करें। इसके बाद नरम कॉटन के कपड़े से चेहरा साफ कर लें। चेहरे पर आईस क्यूब लगाने से मेकअप लंबे समय तक टिक पाता है। आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि मेकअप के लिए आप जो भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें वो वॉटरप्रूफ हो।

इस मौसम में मेकअप का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। वॉटरप्रूफ एवं हल्का-फुल्का मेकअप करें जो आपके चेहरे को खूबसूरत तो दिखाए ही, साथ ही भीगने पर उसे बदरंग भी न बनाए। मेकअप की शुरुआत वॉटरप्रूफ प्राइमर से करें। अपने हाथ में थोड़ा सा प्राइमर लें और इसे फिंगरटिप्स की मदद से पूरे फेस पर लगाएं। प्राइमर फाउंडेशन के लिए स्मूद बेस तैयार करता है। प्राइमर लगाने से फाउंडेशन लंबे समय तक टिकता है वरना कुछ ही घंटों में हटने लगता है। हालांकि इस मौसम में जितना हो सके फाउंडेशन और फेस पाउडर का प्रयोग न करें।

जरूरत हो तो फाउंडेशन लगाने के लिए भीगे नम स्पंज का प्रयोग करें। इससे मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा। वॉटरप्रूफ काजल का प्रयोग करें या फिर काजल की जगह जेल आई लाइनर या फिर वॉटरप्रूफ लाइनर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। गाढ़ी फेस क्रीम के बजाए तरल फेस क्रीम का प्रयोग करें। अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो उन्हें छुपाने के लिए आप कनसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

आई मेकअप के लिए सबसे पहले आई-प्राइमर का इस्तेमाल करें। आंखों को क्लासिक लुक देने के लिए पलकों में स्मियर आईशेडो लगाएं। इसके बाद काजल और आईलाइनर लगाएं। ध्यान रखें दोनों का पतला कोट लगाएं और मस्कारा लगाना न भूलें। ऐसे मौसम में आंखों को ज्यादा हाईलाइट न करें। वहीं शादीशुदा महिलाएं सूखे सिंदूर की जगह रेडीमेड स्टिक वाले सिंदूर का ही इस्तेमाल करें, यह गीले होने पर बहता नहीं है।

इसके बाद लिप्स की बारी आती है। एक लिपस्टिक आपके लुक पर चार चांद लगा सकती है और पूरे लुक को बर्बाद भी कर सकती है। ऐसे में बरसात के मौसम में मैट लिपस्टिक को चयन करें। मैट शेड्स आपको परफेक्ट लुक देगा। ध्यान रखें कि लिपस्टिक लगाने से पहले होंठो पर लिब बाम या प्राइमर जरूर लगाएं। मेकअप कंपलीट होने के बाद इसे सेट करने के लिए सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

गीली बिंदी न लगाएं क्योंकि गीली बिंदी भीगने पर बहने लगेगी जिससे आपका चेहरा रंग-बिरंगा हो जाएगा। अगर आप डिजाइन वाली बिंदी लगा सकती हैं तो वाटरप्रूफ लिक्विड बिंदी लगाएं या फिर बाजार में मिलने वाली स्टिकर वाली, बिंदी लगा सकती हैं। वहीं अगर आपने हेयरस्टाइल पर ध्यान नहीं दिया तो आपका लुक कंप्लीट नहीं होगा।बारिश में बाल बहुत जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में जितना हो सके बालों को बांधकर रखना चाहिए। खुले बालों को एवॉइड करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिसमस पार्टी में बिना मेकअप भी दिखेगा फेस ग्लोइंग, फॉलो करें ये 5 असरदार स्किन केयर टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही ऑफिस पार्टियों का दौर शुरू हो जाता है। इस खास मौके पर हर कोई चाहता...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...