back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सफेद बालों को काला करने के उपाय – Safed Balon Ko Kala Karne Ka Upay

उम्र के साथ बालों का सफेद (White Hair) होना एक प्राकृतिक समस्या है जिसे हम न तो रोक सकते हैं न झुठला सकते हैं। लेकिन इसे कई लोग डाई करके छुपा जरूर लेते हैं। यदि बाल बढ़ते उम्र के साथ सफेद होते हैं तो वह स्वभाविक है लेकिन उम्र से पहले बालों का सफेद होना एक बहुत बड़ी समस्या है। आज के समय में लोगों की अनियमित दिनचर्या और खान पान की गलत आदतों के कारण युवाओं में यह समस्या तेजी से पैर फैला रही है। माना जाता है कि कुछ दवाओं, जड़ी बूटियों, नशे की आदतों, तनाव, प्रदूषण आदि के कारण व्यक्ति के बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं। यदि आप बालों को सफेद होने से रोकने के लिए भरसक प्रयास करके थक चुके हैं तो एक बार सफेद बालों को काला (Tips for White Hair) करने के कुछ देसी नुस्खों पर भी ध्यान दें

काले बाल पाने के लिए कुछ खास टिप्स – How To get Black Hair Naturally in Hindi

• यदि आप भी समय से पहले सफेद होने वाले बालों से परेशान हैं तो हर रोज देशी घी से अपने बालों की मसाज करें। ऐसा करने से सफेद हो रहे बाल कम होने लगेंगे।

• मंहदी पावडर में कुछ मात्रा में चाय पत्ती (Tea), 5 ग्राम आंवला (Amala) और रीठा पाउडर मिलाएं। इसके बाद इसमें कुछ बूंदे नींबू (Lemon Juice) के रस की, दो चम्मच दही (Curd), थोड़ी सी मात्रा में नारियल का तेल और कत्था मिले लें। इन सबको मिलाते समय लोहे की कढ़ाई का इस्तेमाल करें। फिर तैयार किए गए इस पेस्ट को 8 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद ब्रश की सहायता से पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं। एक घंटे बाद बाल धो लें। ऐसा करने से आपके सफेद बाल एक महीने बाद काले होने शुरू हो जाएंगे।

• इसके अलावा यदि आप आमलकी रसायन का सेवन लगातार करें तो उससे भी आपको काफी लाभ होगा। परिणामस्वरूप आपके सफेद बाल काले होने लगेंगे।

• यदि आपके घर में तिल का तेल है तो उसे हर रोज बालों में लगाएं। यह बालों को सफेद होने से रोकने के लिए काफी उपयोगी होता है। यदि तिल के तेल को लगाने के साथ उसका सेवन भी करें तो इसका फायदा जल्द ही आपको दिखाई देगा।

• प्याज भी सफेद बालों को काला करने में मदद करता है। प्याज का पेस्ट बालों में लगाने से काफी फायदा होता है। कुछ महीने तक यह प्रक्रिया दोहराने पर सफेद बाल काले होने लगते हैं।

• खाने में बादाम, अखरोट, मछली आदि का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। यह खाद्य साम्रगियां बालों को काला करने में मदद देती है।

• करी पत्ता ना सिर्फ खाने का टेस्ट बढ़ाता है बल्कि यह बालों के लिए भी काफी लाभदायक होता है। करी पत्ते में काफी पौषक तत्व होते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵