14 नेचुरल कंडीशनर जो बनायें आपके बालों को स्वस्थ एवं चमकदार - 14 Natural Conditioner Jo Banayein Aapke Balon Ko Swastha Aur Chamakdar

14 नेचुरल कंडीशनर जो बनायें आपके बालों को स्वस्थ एवं चमकदार  - 14 Natural Conditioner Jo Banayein Aapke Balon Ko Swastha Aur Chamakdar

चमकदार और सुलझे बाल स्वस्थ बालों की पहचान हैं। बालों को केवल शैम्पू से धोना ही काफी नहीं है। एक्सपर्ट की मानें तो हर बार शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूरी है।

कंडीशनर के फायदे - Benefits of Hair Conditioner

कंडीशनर से बालों की चमक बनी रहती है साथ ही बाल सुलझे रहते हैं इतना ही नहीं कंडीशनर से बाल धूप और प्रदूषण के प्रभाव से भी काफी हद तक बचे रहते हैं। कंडीशनर लगाने से बाल चिकने और चमकदार बनते हैं। दोमुहें बालों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। बालों का रूखापन खत्म होता है और बाल सुलझे रहते हैं।

बाजार में मिलने वाले कंडीशनर महंगे तो होते ही हैं साथ ही आपके बालो के लिए कौनसा कंडीशनर उपयुक्त है ये पहचानना भी मुश्किल है। ऐसे में प्राकृतिक कंडीशनर से बेहतर क्या हो सकता है जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार घर पर ही तैयार कर सकते हैं और ये बालों पर ज्यादा असर भी करते हैं।

आइये आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ प्राकृतिक रूप से तैयार किये जाने वाले कंडीशनर के बारे में जिन्हें खुद तैयार करके आप भी अपने बालों को स्वस्थ बना सकते हैं।

1-पुदीना - Mint

एक कटोरी पुदीना की पत्तियां और तीन गिलास पानी को एक साथ उबालें। इस पानी को ठंडा करें । शैम्पू के बाद आखरी रिंस पुदीना वाले पानी का दें। बाल खूबसूरत बनेंगे।

2- दूध और केला - Milk and Banana

एक कप दूध, एक केला और एक चम्मच नारियल का तेल। सबको मिलकर किसी ब्रश की सहायता से बालों के सिरे से अंत तक लगाएं उसके बाद बालों को शावर कैप से ढक लें। 20 मिनट बाद बाल धो लें।

3- शहद - Honey

एक अंडा, एक बड़ा चम्मच शहद, और तीन छोटे चम्मच नारियल तेल को मिलाकर एक घोल तैयार करें। धुले हुए बालों पर लगाएं आधे घंटे बाद सर धो लें।

4- अंडा और दही - Egg and Yogurt

अंडा और दही को मिलाकर भी बालों पर लगाने के अत्यंत फायदे मिलते हैं।

5- सिरका - Vinegar

अंडे का पीले वाले हिस्से को फैंट कर उसमें सिरका, ओलिव आयल, निम्बू का रस मिलाकर बालों पर लगाएं। 20 मिनट बालों पर लगाकर रखें फिर बाल धो दें।

6- चाय पत्ती का पानी - Tea

चाय की पत्ती को पानी में उबालकर छानकर ठंडा करके रखें। शैम्पू के बाद आखिरी रिंस चाय पत्ती के पानी से दें।

7. एवोकैडो - Evocado

एवोकैडो मे फैटी एसिड होते हैं। जो बालों को नैचुरली मैनेजेबल और साइनी बनाते हैं। एवोकैडो के गूदे में 2 बड़े चम्मच ओलिव आयल, 2 बड़े चम्मच पानी, और 2 बड़े चम्मच मलाई मिलाये। कम से कम 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें। फिर बाल धो दें। इस पैक से बाल काले और चमकदार हो जाते हैं।

8. नारियल का दूध - Coconut Milk

नारियल का दूध और नारियल का तेल दोनों को सामान हिस्सों में लेकर उंगलियो की पोरों से स्कैल्प पर मसाज करें। तकरीबन 20 मिनट लगा रहने दें फिर बाल धो दें।

9. सफेद सिरका - White Vinegar

सफेद सिरका की कुछ बूंदे बाल्टी भर पानी में मिलाएं। शैम्पू के बाद बालों को सिरका वाले पानी से धोएं। कुछ ही हफ्तों में फर्क देख सकते हैं।

10. बियर - Beer

सिरका की तरह बियर भी अच्छा कंडीशनर है। बियर की भी कुछ बूंदे पानी में मिलाये और शैम्पू के बाद बाल बियर वाले पानी से धो दे।

11. केला - Banana

2 से 3 पके हुए केलों को मसलकर बालों की जड़ों में लगाएं। लगभग 15 मिनट बाद बाल धो दें। बाल रेशम से मुलायम हो जायेंगे

12. दालचीनी - Cinnamon

दालचीनी के साथ शहद और दूध मिलाकर धुले हुए बालों में लगाएं। इससे बालों को वॉल्यूम मिलता है, बालों का मॉइस्चर बना रहता है और बाल ग्लॉसी बनते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में दो बार करें।

13. मेयोनेज और अंडा - Mayonnaise and Egg

मेयोनेज और अंडा को मिलकर बालों में लगाये। यह भी एक बहुत अच्छा कंडीशनर है। यह बालोँ की ड्राइनेस कम करता है और हेयर फॉलिकल को मज़बूती भी देता है। इसे हफ्ते में दो बार लागाएं।

14. संतरा - Orange

संतरा यानी ऑरेंज को नारियल के दूध के साथ मिलाकर बालों में लगाएं। ऑरेंज में विटामिन सी और बियोफ्लेवोरिओड्स पाये जाते हैं। यह बालों की कंडिशनिंग तो करता ही है साथ ही हेयर ब्रेकेज से भी बचाता है। हफ्ते में एक बार इसे लगा सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in