back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: दुल्हन अपनी शादी से पहले इस तरह रखें स्किन का ख्याल, नहीं हटेगी दूल्हे की नजर

दुल्हन के लिए अपनी शादी वाला दिन बहुत खास होता है इसके लिए आप अपनी स्किन केयर रूटीन पर खास ध्यान दें। आपको कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं जिसकी मदद से आप वेडिंग वाले दिन ग्लो करेंगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शादी वाला दिन लड़कियों के लिए बेहद खास होता है इस दिन लड़कियों के अपने सपने होते हैं की वह बेहद खूबसूरत दिखें। अगर आप भी अपनी वेडिंग सेरेमनी के दिन खूबसूरत दिखना चाहती है तो स्किन केयर का खास ध्यान रखिए। दुल्हन को शादी से एक हफ्ते पहले नीचे दिए गए स्किन केयर रूटीन को अपना लेना चाहिए इस तरह से आप शादी वाले दिन ग्लो करेंगी। आपको ब्यूटी पार्लर का स्किन केयर ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं है आप घर पर ही सिंपल तरीके से कुछ टिप्स फॉलो करके अपनी त्वचा का ध्यान रखें।

गुलाब जल

हमारे चेहरे के लिए गुलाब जल बहुत फायदेमंद होता है वही बात करें अगर दुल्हन की तो अपनी शादी में खूबसूरत दिखने के लिए आप अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा गुलाब जल को भी बना लीजिए। यह आपकी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखता है।

क्लींजिंग

त्वचा के लिए क्लींजिंग बहुत जरूरी होती है यह चेहरे की गंदगी को साफ करती है। इसलिए आप अपनी शादी के एक हफ्ते पहले से स्किन केयर रूटीन में क्लींजिंग को शामिल कर लीजिए इस तरह से आपके चेहरे के पोर्स ओपन हो जाते हैं और चेहरा साफ-सुथरा नजर आता है।

क्रीम

महिलाएं चेहरे पर तरह-तरह का क्रीम लगाती है लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है की क्रीम में किसी तरह का केमिकल ना हो। आप कोशिश करें की विटामिन ई फेस क्रीम का इस्तेमाल करें यह चेहरे को अंदर से नरिश करता है और ग्लोइंग बनाता है।

फेशियल ऑयल

चेहरे को चमकदार बनाने के लिए आपको फेशियल ऑयल की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए टी-ट्री प्यूरिफाई फैसियल ऑयल का इस्तेमाल करें। इस तरह से चेहरा लंबे समय तक चमकदार बना रहता है।

फेसवॉश

चेहरे के लिए फेस वॉश बहुत जरूरी है आप इसे सबसे पहले अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए। चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें इससे स्किन को नुकसान हो सकता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵