back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karwa Chauth Skin Care: करवा चौथ पर फॉलो करें ये ब्यूटी रेजीम, ये एंटी एजिंग टिप्स बढ़ाएंगी चेहरे का नूर

करवा चौथ के मौके पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ये एंटी एजिंग टिप्स फॉलो कर लीजिए। स्किन केयर रूटीन का ये सीक्रेट आपके चेहरे को ग्लोइंग बना देगा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। करवा चौथ वाले दिन खूबसूरत दिखना है तो आपको अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ एंटी एजिंग टिप्स फॉलो कर लेना चाहिए। करवा चौथ के दिन एक परफेक्ट मेकअप से लेकर स्किन केयर रूटीन भी बेस्ट होना चाहिए। इसे फॉलो करने से दाग-धब्बे, रिंकल्स, ब्रेकआउट जैसी प्रॉब्लम्स नहीं होती है। करवा चौथ से पहले आपको यह एंटी एजिंग टिप्स रेडिएंट स्किन देते हैं। 

दही और खीरा

करवा चौथ के दिन खूबसूरत दिखने के लिए आपको खीरे का फेस पैक ट्राई करना चाहिए। यह एंटी एजिंग प्रॉब्लम को सॉल्व करने में मदद करते हैं। खीरे को पीसने के बाद दही में मिला दीजिए इस तरह फेस पैक तैयार हो जाएगा। अब 15 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दीजिए। समय पूरा होने के बाद चेहरे को धो लीजिए चेहरा चमक उठेगा। 

कोकोनट मिल्क

एजिंग स्किन के लिए नारियल का दूध बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के दूध में मिनरल्स और विटामिन होते हैं जो चेहरे को हाइड्रेट रखते हैं। आपको 20 से 25 मिनट तक अपने चेहरे को साफ करना है। इसके बाद टोनर की तरह इसका इस्तेमाल करना है। 

पपीते का फेस पैक 

एंटी एजिंग प्रॉब्लम को दूर करने के लिए पपीते का फेस पैक भी एक बहुत अच्छा तरीका है। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा पर फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या नहीं रहती है। आपको पपीते का पेस्ट तैयार करना है और इसे चेहरे पर लगा लेना है। 

गुलाब जल का टोनर 

एंटी एजिंग प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए गुलाब जल का टोनर भी बहुत फायदेमंद होता है। यह आपकी स्किन से डेड सेल्स को रिमूव करने का काम करता है। आप चाहे तो इसे फेस मिस्ट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें नींबू का रस और ग्लिसरीन मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

झाइयों से छुटकारा पाना अब आसान, हफ्ते में तीन दिन ये चीज लगाएं और पाएं दमकती स्किन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव और हार्मोनल बदलावों का असर सीधे हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵