back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tight Jeans Side Effects: टाइट जींस पहनने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, जानिए इससे होने वाले साइड इफेक्ट

महिला अपनी डेली रूटीन में जींस वियर करती हैं, ऐसे में अगर आप भी टाइट जींस पहनने के शौकीन हैं, तो कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखें

Tight Jeans Side Effects istockphoto_157680132_612x612.jpg

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिला अपनी डेली रूटीन में जींस वियर करती हैं, क्योंकि जींस कंफर्टेबल लुक देने के साथ-साथ हमें स्टाइलिस लुक भी देता है। वहीं टाइट-फिटिंग जींस पहनना आजकल सबसे बड़ा फैशन सिंबल बन गया है। बेशक जींस हर लुक के साथ अच्छा लगता है। लेकिन रोजाना फिटिंग जींस पहनने से आपके शरीर में धीरे-धीरे कुछ ऐसे रोग पनपने लगते हैं, जिनका पता आपको बहुत देरी से चलता है। ऐसे में अगर आप भी टाइट जींस पहनती हैं तो आपको यह जानना आवश्यक है कि यह आपकी हेल्थ के लिए कितना खतरनाक हो सकता है।

Tight Jeans Side Effects istockphoto_1248393962_612x612.jpg

इंफेक्शन का खतरा

अगर आप टाइट जींस पहनना पसंद करती हैं तो, इससे न केवल आपके नसों पर असर पड़ता है, बल्कि आपकी स्किन में कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा भी रहता है। कई लोगों को इससे स्किनरैशेस, सूजन जैसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक टाइट जींस पहनने से थाइज में ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है और पैर फूल जाते हैं।

Tight Jeans Side Effects istockphoto_1085220674_612x612.jpg

पेट में दर्द

लड़कियां अक्सर टाइट जींस पहना पसंद करती हैं, क्योंकि ये उनके लुक को सूट करता है। लेकिन ज्यादा टाइट जींस पहनने से पेट के निचले हिस्से पर काफी दबाव पड़ता है, जिससे खून का प्रवाह धीमा हो जाता है। आपको बता दें कि इससे न सिर्फ पेट बल्कि हिप जॉइंटस पर भी असर पड़ता है। जब आप टाइट जींस पहन कर बैठती या फिर कोई काम करती हैं तो इससे पेट में दर्द भी शुरू हो जाता है।

यूट्रेस इंफेक्शन

टाइट जींस पहनने से लड़कियां आजकल कम उम्र में ही यूट्रेस इंफेक्शन की शिकार हो रही हैं। शुरुआती स्टेज में लड़कियों को इस इंफेक्शन के बारे में पता नहीं चलता है। इसके चलते इलाज समय पर नहीं हो पाता और ट्यूब में स्थाई तौर पर ब्लॉकेज आ जाती है, जिससे आगे चलकर मां बनने में परेशानी होती है।

Tight Jeans Side Effects istockphoto_627299048_612x612.jpg

मांसपेशियां होती हैं कमजोर

फिटिंग वाली जींस लगातार पहनने से पेट और कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। जींस का कसाव इतना ज्यादा होता है कि वो हड्डियों और जोड़ों के हिलने में भी दिक्कत करने लगती है। इस कारण पीठ और कमर के अलावा पैरों में भी दर्द शुरू हो जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...