back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hair Care Tips : क्‍या आपके भी ड्राई होकर गिर रहे घुंघराले बाल? तो ऐसे रखें ख्‍याल

घुंघराले बाल अन्‍य बालों की तुलना में जल्‍दी ड्राई हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसलिए इन पर ध्यान देने की ज्‍यादा जरूरत होती है। ऐसे बालों की देखभाल के लिए कुछ विशेष बातों का ध्‍यान रखना पड़ता है ।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । घुंघराले बाल वाले लोग काफी खूबसूरत दिखते हैं। लेकिन ये बाल देखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, उतनी ही इनकी केयर भी करनी पड़ती है। घुंघराले बाल जल्दी ड्राय यानि रूखे पड़ जाते हैं और डैमेज भी हो सकते हैं। क्योंकि इनकी संरचना अन्य बालों के मुकाबले अलग होती है। इसके अलावा, घुंघराले बालों में अक्सर उलझन और गांठें पड़ जाती हैं, जो बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए, इन बालों की सही देखभाल के लिए हम यहां कुछ खास टिप्‍स के बारे में बताएंगे। 

दरअसल, घुंघराले बाल देखने में बड़े खूबसूरत लगते हैं, लेकिन उनकी देखभाल भी उतनी ही मुश्किल होती है। घुंघराले यानि कर्ली बालों को मॉइश्चराइज की ज्‍यादा जरूरत पड़ती है। वरना सिर पर बाल ऐसे दिखेंगे कि जैसा चिड़ियां का घोसले हो। खास बात यह है कि कर्ली हेयर काफी जल्द रूखे हो सकते हैं, जिससे वह बेजान और अजीब दिखने लगते हैं। हालांकि कई लोग इन पर कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्‍तेमाल करते हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल काफी सोच समझ कर करना चाहिए। अगर आपको अपने कर्ली हेयर को खूबसूरत और शाइनी रखना चाहते हैं तो इन खास टिप्स को अपनाएं। 

हर रोज़ बाल वॉश करने से बचें

अगर आपके बाल कर्ली हैं, तो हर रोज़ बालों को धोने से बचें। घुंघराले बालों को बार-बार धोने से वे रूखे और टूटने लग सकते हैं। बेहतर होगा कि आप सप्ताह में केवल एक बार ही बाल धोएं। अगर आपके बाल लंबे और घने हैं, तो दो हिस्सों में बाल धोने से उनके नुकसान से बचा जा सकता है।

मॉइश्चराइजिंग शैंपू का उपयोग करें

कर्ली बालों को शुष्क होने से बचाने के लिए हमेशा मॉइश्चराइजिंग शैंपू का इस्तेमाल करें। अगर आप बालों को स्टाइल करने के लिए जैल या क्रीम का उपयोग करते हैं, तो पहले clarifying shampoo लगाकर उसे धोने के बाद मॉइश्चराइजिंग शैंपू का इस्तेमाल करें। प्रतिदिन नहाने के समय बालों को भिगोए नहीं बल्कि बालों पर शॉवर कैप का इस्‍तेमाल करें।

शैंपू के बाद कंडीशनर का करें उपयोग

घुंघराले बालों को नरम और मॉइश्चराइज रखने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। शैंपू करने के बाद कंडीशनर लगाएं और फिर सिरम से बालों को हाइड्रेट करें। हमेशा ऐसे कंडीशनर का चुनाव करें जिसमें आर्गन ऑयल, ग्लिसरीन, या फैटी अल्कोहल जैसे तत्व हों।

स्कैल्प का भी रखें ध्यान

अगर आप कर्ली हेयर के साथ स्कैल्प की देखभाल नहीं करेंगे, तो डैंड्रफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि वह केवल स्कैल्प पर ही लगाएं। इसके बाद मॉइश्चराइजिंग शैंपू का उपयोग करें ताकि बालों को शुष्क होने से बचाया जा सके।

धूप से बचाएं

सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणें घुंघराले बालों को ड्राई बना सकती हैं। इसलिए, अपनी बालों की हिफाजत के लिए उन्हें धूप से बचाएं और हमेशा बालों को मॉइश्चराइज रखें।

सोते समय रखें बालों का ख्‍याल

सोते समय बालों को ढीली पोनीटेल या ढीली चोटी में बांध सकते हैं ताकि कर्ल्स उलझें नहीं। इससे तकिए के कवर के साथ घर्षण कम होगा और बाल कम टूटेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...