नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। धूल मिट्टी प्रदूषण जैसी चीजों की वजह से हमारी स्किन पर गंदगी हमने लग जाती है। इसे साफ सुथरा करने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा चेहरे के मेकअप को हटाने के लिए भी क्लींजर वाइप्स का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको इसके साइड इफेक्ट के बारे में नहीं पता है तो जान लेना चाहिए और सही क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। क्लींजर से जुड़ी बातों को ध्यान में रखना महिलाओं के लिए जरूरी है नहीं तो थोड़ी सी लापरवाही भी त्वचा को नुकसान दे जाती है। चेहरे पर तरह-तरह के दाग धब्बे और पिंपल्स तक निकलने लगते हैं।
क्या है क्लींजर वाइप्स के फायदे
क्लींजर वाइप्स की मदद से आसानी से त्वचा की सफाई की जा सकती है। यह हमारी त्वचा को बहुत जल्दी साफ सुथरा कर देता है। यह एक तरह का मेकअप रिमूवर है जो आसानी से आपके चेहरे से मेकअप को हटा देता है। क्लींजर की मदद से आप अपने चेहरे की सफाई आसानी से कर सकते हैं यह पोर्टेबल होता है इसे कहीं भी ले जा सकते हैं।
क्या है इसके नुकसान
क्लींजर वाइप्स के जितने फायदे हैं थोड़े बहुत नुकसान भी है जिसके बारे में जानना जरूरी है। वाइप्स में अल्कोहल परफ्यूम और सल्फेट होता है जो त्वचा के लिए हानिकारक है। यह त्वचा से सिर्फ गंदगी हटाने का काम करते हैं डीप क्लीन नहीं करते हैं। इसके अलावा बार-बार वाइप्स का इस्तेमाल करने से हमारी त्वचा रूखी हो जाती है।
इन बातों का रखें ध्यान
क्लींजर वाइप्स का इस्तेमाल करते समय आपको सफाई का खास ध्यान रखना है। आपको रोजाना या फिर ज्यादा से ज्यादा इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए स्किन को नुकसान हो सकता है। अगर आपको रोजाना अपने चेहरे की सफाई करनी है तो माइल्ड फेस वॉश या फिर नेचुरल क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए।





