नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । गर्मी का मौसम आते ही कई स्किन प्रॉब्लम्स भी साथ लेकर आता है। तेज़ धूप, धूल और उमस के कारण न सिर्फ शरीर थकता है, बल्कि त्वचा भी अपनी चमक खोने लगती है। इस मौसम में पिंपल्स, ड्रायनेस और टैनिंग जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, जिससे चेहरा मुरझाया हुआ और थका-थका लगने लगता है। खासतौर पर जब महिलाएं सुबह सोकर उठती हैं, तो चेहरे पर थकावट साफ झलकती है। ऐसे में जरूरत है कुछ आसान, देसी और घरेलू उपायों की, जो त्वचा को ताजगी और चमक दे सकें। आज हम आपको बताएंगे 5 ऐसी नेचुरल चीजों के बारे में, जिन्हें अगर सुबह उठते ही चेहरे पर लगाया जाए तो पूरा दिन चेहरा खिला-खिला और फ्रेश नजर आएगा।
1. चावल का पानी
रात को भिगोए हुए चावल का पानी त्वचा की रंगत निखारने में बेहद कारगर होता है। सुबह चेहरे को इस पानी से धोने से नेचुरल ग्लो मिलता है और चेहरा दिनभर तरोताजा महसूस करता है। इसके लिए रात में थोड़े से चावल पानी में भिगो दें, सुबह चावल छानकर उस पानी से अपना चेहरा धो लें।
2. बेसन और हल्दी
बेसन और हल्दी का मिश्रण त्वचा की गहराई से सफाई कर ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। यह पैक डेड स्किन हटाकर स्किन को स्मूद बनाता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसे दूध या पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
3. नारियल तेल
अगर त्वचा सुस्त और बेजान लग रही हो, तो कोकोनट ऑयल यानी नारियल तेल से मसाज करना बेहद फायदेमंद रहेगा। यह त्वचा को नमी देता है और नैचुरल ग्लो बनाए रखता है। इसे उपयोग करने के लिए सबसे पहले कुछ बूंदें तेल की लें और हल्के हाथों से चेहरे पर मालिश करें। 5-10 मिनट बाद चेहरा धो लें।
4. दूध
दूध केवल चाय तक ही सीमित नहीं है, यह आपकी त्वचा को भी चमकदार और गलोइंग बना सकती है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा से गंदगी हटाकर उसे साफ और मुलायम बनाता है। इस कैसे लगाएं, तो सबसे पहले एक कॉटन बॉल में कच्चा दूध लें और चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें।
5. दही
गर्मियों में जहां दही खाने के कई फायदे हैं, उनमें एक फायदा फेस ट्रीटमेंट का भी है। दही ठंडक देने के साथ-साथ स्किन को क्लियर और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले सुबह चेहरा धोने के बाद दही को पूरे फेस पर लगाएं। 10 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।





