नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मियों में चिलचिलाती धूप और पसीना चेहरे को बुरी तरह से प्रभावित करता है, खासकर, धूप के संपर्क में आने से स्किन पर टैनिंग, दाग-धब्बे, फोड़े-फुंसियां और सनबर्न जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यही वजह है कि गर्मियों में ज्यादातर लोग घर से बाहर निकलने में डरते हैं। लेकिन काम करनेवालों को तो रोज बाहर निकलना पड़ता है जिससे उन्हें धूप में जाने से पहले अपनी त्वचा की अच्छे से देखभाल करनी होती है ऐसे में आज हम लाएं है गर्मी में धूप से स्किन को बचाने बेस्ट स्किनकेयर के बारे में।
गर्मी में सुबह चेहरे पर क्या लगाएं, जिससे दिन भर आपका फेस फ्रेश लगें, इसके लिए आप सुबह चेहरे पर इन चीजों को अप्लाई कर सकते हैं।आइए जानते है इन उपायों के बारे में ।
मॉइश्चराइजर लगाएं
फेस को फ्रेश रखने आपको रोज सुबह नहाकर सबसे पहले अपने फेस पर कोई ऑइल फ्री मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। इससे त्वचा कोमल, मुलायम और खूबसूरत बनती है। बस कोशिश ये करे कि, इसे चुनते समय पैराबिन, सल्फेट, एल्कोहल और फ्रेग्नेंस फ्री मॉइश्चराइजर का चुनाव करें।
सनस्क्रीन जरूर लगाएं
गर्मी हो या सर्दी फेस पर आपको हमेशा सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए, इससे आपकी स्किन डैमेज होने से बचती है व टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्याओं से राहत मिलता है। इसलिए आपको चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाने के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए।
खीरे का रस लगाएं
सेहत के साथ ही, त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद खीरे का रस लगाएं, गर्मियों में खीरे का खूब सेवन किया जाता है क्योंकि इसमें पाएं जानेवाले विटामिन आपके फेस को फ्रेश रखते है इसके लिए आपको एक खीरे को घिसकर उसका रस निकाल ले अब इसे पूरे चेहरे पर लगा ले। इससे आपकी चेहरे की रंगत में सुधार होगा। और त्वचा को ठंडक मिलेगी और स्किन हाइड्रेट होगी।
गुलाब जल
त्वचा को ठंडक पहुंचाने गर्मी में आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे आपके फेस पर ग्लों आने के साथ त्वचा की जलन और खुजली को शांत करता है। इसके लिए गुलाब जल को आप फेस पर क्लींजर या टोनर के तौर पर कर सकते हैं। आप घर पर ही गुलाब जल बना सकते हैं या मार्केट से नेचुरल रोज वॉटर भी ले सकते हैं।
कच्चा दूध
रोज सुबह आप गर्मी में कच्चे दूध से चेहरा साफ कर सकते हैं। इसके लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल क्लींजर के तौर पर किया जा सकता है जिसमें एक एक कटोरी में कच्चा दूध लेकर इसे रुई से भिगोकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर जमी सारी धूल-मिट्टी और गंदगी आसानी से निकल जाएगी। व त्वचा की गहराई से साफ हो रेडनेस, जलन और खुजली से भी राहत दिलाएगा।





