नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ब्यूटिरिक एसिड की उपस्थिति के कारण घी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह ए, ई, डी और के जैसे विटामिन का भी स्रोत है, जो हमारी स्किन को हेल्दी बनाए रखता है। घी में पित्त के संतुलन की क्षमता भी होती है, जो हमारी स्किन से जुड़ी बीमारियों में लाभदायक होता है।
स्किन से जुड़ी बीमारी में घी फायदेमंद
कहा जाता है कि इसमें घाव भरने के गुण होते हैं। इसका उपयोग एक्जिमा जैसी स्किन की बीमारी में मलहम के रूप में भी किया जाता है। घी का उपयोग स्किन पर कई प्रकार से किया जा सकता है, जिसके बारे में हम यहां बात करेंगे।
मॉइश्चराइजर की तरह काम करे
घी में विटामिन A और फैटी एसिड पाया जाता है इसलिए यह नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है। घी का उपयोग स्किन पर नहाने या शॉवर लेने से पहले या बाद में मॉइश्चराइजर की तरह करें। इससे स्किन की ड्रायनेस दूर होती है। आपकी स्किन घी को आसानी से सोख लेती है। यदि आप इसका इस्तेमाल रोज करते हैं, तो यह आपकी स्किन को रोजाना हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।
डार्क सर्कल्स को कैसे गायब करती है घी
आंखों के नीचे से डार्क सर्कल्स को गायब करने के लिए घी का इस्तेमाल रात को सोने वक्त करना चाहिए, तभी आपको मदद मिल सकती है। इसकी एक छोटी बूंद लें और उससे धीरे धीरे क्लॉक वाइज मालिश करें।
रूखे-सूखे होंठों के लिए लिप बाम
सर्दी के मौसम में जब होंठ रूखे होने लगते हैं और उन पर पपड़ी जमने लगती है, तब उन्हें अंदर से नमी प्रदान करने के लिए आप घी का यूज कर सकती हैं। यह म्यूकस मेम्ब्रेन को आराम पहुंचाती है।
ऐसे ही और जानकारिओं के लिए क्लीक करिये Women (raftaar.in)




