नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नारियल पानी में पाए जाने वाले पोषक तत्व न केवल आपके शरीर को लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि आपकी त्वचा को हाइड्रेट और चमकदार बनाने में भी मदद करते हैं। यह नेचुरल ड्रिंक आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
नारियल पानी गर्मियों में शरीर के लिए अमृत से कम नहीं है है। इसमें पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। इसके अलावा इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसमें मौजूद गुण न केवल शरीर के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत उपयोगी होते हैं। अगर आप भी त्वचा की समस्याओं जैसे रूखी त्वचा, मुंहासे या टैनिंग की समस्या से परेशान हैं , तो आप नारियल पानी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
एक्ने को दूर करे
अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं तो आप नारियल पानी अप्लाई करके उनका इलाज कर सकते हैं।1 चम्मच शहद में 2 चम्मच नारियल पानी मिलाएं और कॉटन पैड से एक्ने पर अप्लाई करें। इससे आपकी त्वचा क्लीन होगी और एक्ने से छुटकारा मिलेगा।
सन टैन से छुटकारा
अगर आप सन टैन से परेशान हैं तो छुटकारा पाने के लिए अपने चेहरे पर नारियल पानी लगाएं। एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में नारियल पानी मिलाएं। अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के लिए सूखने दें। फिर अपने चेहरे को पानी से धो लें। यह आपके रंग को बेहतर बनाने और स्किन सेल्स को रिपेयर करने में भी मदद करता है।
त्वचा में निखार
आप अपनी त्वचा को चमकदार बनाने के लिए नारियल पानी से अपने चेहरे की मालिश भी कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए 2 से 3 बड़े चम्मच नारियल पानी में 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। इसे ब्रश से अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। यह त्वचा को निखारने के साथ-साथ ठंडक भी देता है।
एजिंग साइंस को करे दूर
नारियल पानी ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। बढ़ती उम्र और चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियों की समस्या भी दूर होती है। इस्तेमाल करने के लिए 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 2 बड़े चम्मच नारियल पानी मिलाएं। फिर ब्रश से अपने चेहरे पर लगाएं। इससे फाइन लाइन्स कम होती हैं।




