नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। बादाम के तेल के लगातार इस्तेमाल से आप कई तरीके की स्किन की बीमारियों के साथ ही बालों को सही कर सकते हैं. इसी के जरिये हम बताने वाले है बादाम के तेल के फायदे.
आंखों की सूजन करें कम
आंखों की नीचे आ रही सूजन को कम करने के लिए बादाम के तेल की मालिश करें. लंबे समय से चली आ रही आंखों की सूजन धीरे-धीरे से उतर जाएगी और आप डॉक्टरों के चक्कर लगाने से बच जाएंगे.
काले घेरे करें खत्म
आंखों के नीचे लंबे समय से चले आ रहें काले घेरे से लोग काफी परेशना रहते हैं इसको खत्म करने के लिये लोग कई तरीके के उपाय करते हैं. इसके बाद भी काले घेरे हटाना काफी मुश्किल होता है. इसको हटाने के लिये आप रात को सोने से पहले आंखों के नीचे बादाम के तेल की मालिश करें. इससे काले घेरे खत्म हो जाएंगे.
चेहरे को बनाएं चमकदार
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिये लोग कई तरीके के फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं. बहुत सारे कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो भी चेहरे पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ता है. अगर आप अपने चेहरे पर रोजाना रात को बादाम तेल की मालिश करेंगे, तो इससे आपका चेहरा चमकदार होने के साथ ही स्वस्थ भी हो जाएगा. इस तेल के मालिश से चेहरे के दाग-धब्बे हटाने में भी मदद मिलती है.
स्ट्रेच मार्क्स को करें कम
मोटाप बढ़ने के साथ ही बहुत से लोगों के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं. जो लोग जिम करते हैं. उनको भी ऐसी समस्याएं होती है. इसको हटाने के लिये आप बादाम के तेल की मालिश करें. कुछ ही महीने में ये निशान हल्के हो जाएंगे. साथ ही ये ऑपरेशन के निशान को भी कम करने में मदद करता है बादाम का तेल.
बालों के लिए रामबाण
अगर आप भी अपने बालों को लंबे करना चाहते हैं और झड़ रहें बालों से परेशान है तो बादाम के तेल की मालिश करें. इससे आपके बाल हेल्दी के साथ ही साथ घने भी होंगे. साथ ही झड़ रहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा.





