नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कर्ली बालों की देखभाल करना बहुत ही मुश्किल है। कर्ली बाल बहुत ही जल्दी फ्रिजी और ड्राई हो जाते हैं। ऐसा तब होता है जब गलत तरीके से बालों को धोते हैं, हेयर ब्रश करते हैं या स्टाइल करते हैं। इस तरह से कर्ली बाल बेजान दिखने लगते हैं। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिश अमित ठाकुर नीता अंबानी के हेयर स्टाइलिश हैं। उन्होंने बताया है कि कर्ली बालों के साथ क्या बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
सफर में एयर ड्राई
बालों को सुखाने का सबसे बढ़िया तरीका उन्हें एयर ड्राई करना होता है। हालांकि, अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो एयर ड्राई न करें। गाड़ी में चलते हुए तेज़ हवा बालों में लगती है, जिसकी वजह से कर्ल्स खराब होते हैं और बाल ज्यादा ड्राई हो जाते हैं।
ब्रश न करें
हेयर स्टाइलिश अमित के अनुसार आपको कर्ली बालों में ब्रश नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कर्ल्स खराब हो जाते हैं और बाल डैमेज हो सकते हैं। आपको अपने बालों में टाइट पोनीटेल नहीं बननी चाहिए। अगर आप बाल सुलझा रही हैं तो हेयर वॉश करने के बाद हल्के गीले बालों को बड़े दांत वाले कंघे से सुलझाएं।
हेयर टूल्स
आपको अपने कर्ली बालों के लिए गलत ब्रश, हेयर बैंड या हीटिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस तरह से कर ली हेयर डैमेज हो सकते हैं। घुंघराले बाल बहुत ही नाजुक होते हैं जो बहुत जल्दी टूटने लग जाते हैं।
हेयर प्रोडक्ट्स
गीले बालों को कंडीशन जरूर करें, क्योंकि जब बाल गीले होते हैं तो उसमें प्रोडक्ट्स आसानी से और अच्छे से लग जाते हैं। इसके लिए कर्ल क्रीम या कर्ल जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्ट्रेट बालों के लिए आने वाला सीरम कर्ली बालों पर इफेक्टिव नहीं होता है।





