back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care: रंग पंचमी के बाद अपने स्किन और बालों का रखें विशेष ध्‍यान, अपनाएं ये असरदार टिप्स

रंग पंचमी के बाद स्किन और बालों की सुरक्षा को लेकर इन उपायों को जरूर अपनाएं। ताकि होली के रंग आपकी त्‍वचा को कोई नुकसान न पहुंचा सके।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क। रंग पंचमी के रंगों का त्योहार हर किसी को खूब भाता है, लेकिन इन रंगों में मौजूद कैमिकल्स अक्सर स्किन और बालों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। गलत रंग, तेज धूप, बार-बार साबुन का इस्तेमाल और पानी से भी स्किन सूख सकती है, बाल बेजान और झड़ने लग सकते हैं, या एलर्जी हो सकती है। इसलिए अपनी खूबसूरती और हेल्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है।आज बातएंगे की अगर रंग अब तक नहीं निकला हैं चेहरे से तो क्या उपाय करें।

रोज का स्किनकेयर रूटीन न छोड़ें

सुबह उठकर चेहरा जरूर साफ करें। गुलाब जल या कच्चे दूध से चेहरा हल्का सा साफ करें, फिर हल्के फेस वॉश से धो लें। टोनर लगाएं और अंत में मॉइस्चराइजर की पर्याप्त मात्रा लगाएं। इससे आपकी स्किन पर सुरक्षा की एक परत बन जाती है और रंग जल्दी निकलते है।

स्किन पर तेल लगाएं

चेहरे, हाथ, पैरों और गर्दन पर नारियल, बादाम या जैतून का तेल लगाना न भूलें। इससे रंग त्वचा में गहराई तक नहीं जाएगा और आसानी से निकल जाएगा। नाखूनों और क्यूटिकल्स पर भी तेल लगाएं और नेल पॉलिश की मोटी परत दें।

बालों की सुरक्षा

बालों को खुला न छोड़ें। अगर रंग पंचमी में रंग की वजह से बाल खराब हो गए हैं तब गुनगुना नारियल या बादाम तेल लगाएं और अच्छे से कंघी करें। बालों को चोटी या जूड़ा बनाकर रखें। तेल बालों को नुकसान से बचाता है और रंग निकालना आसान बनाता है।

रंग हटाने में जल्दबाजी न करें

रंग निकालने के लिए स्किन को जोर से मत रगड़ें। पहले सूखा रंग हल्के हाथ से झाड़ें। इसके बाद बेसन और दूध का पेस्ट या हल्का हर्बल क्लींजर इस्तेमाल करें। हार्श साबुन का उपयोग न करें, इससे त्वचा और ज्यादा रूखी हो सकती है।

मॉइस्चराइज करना जरूरी

रंगों के बाद त्वचा सूखी और बेजान हो सकती है। नहाने के बाद तुरंत मॉइस्चराइजर लगाएं। बादाम या नारियल तेल से हल्की मालिश करने से स्किन को पोषण और नमी मिलती है।

एलोवेरा और दही का इस्तेमाल

अगर त्वचा में जलन या लालिमा हो रही हो तो एलोवेरा जेल लगाएं। दही और शहद का फेस पैक त्वचा को ठंडक और आराम देता है।

बालों की देखभाल

बालों को हल्के हर्बल शैम्पू से धोएं और फिर हेयर मास्क या कंडीशनर लगाएं। घर पर बनाया गया हेयर मास्क भी बालों की चमक और मजबूती वापस लाने में मदद करता है।

आंख और होंठ की सुरक्षा

अगर आंखों में जलन हो तो खीरे का रस रुई पर लगाकर आंखों पर रखें। सूखे होंठों पर नारियल तेल या लिप बाम लगाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵