नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: यह सच है कि बढ़ती उम्र को रोका नहीं जा सकता है। लेकिन चेहरे पर नजर आने वाले एजिंग के निशानों को कम करने का प्रयास तो किया ही जा सकता है। हमारा लाइफस्टाइल और स्किन केयर हमारे चेहरे को प्रभावित करता है। अगर समय रहते चेहरे का ख्याल ना रखा गया तो झुर्रियां दिखाई देने लगती है। आपको हम कुछ टिप्स देने जा रहे है। जिन्हे आजमाकर आप झुर्रियों को समाप्त कर चेहरे को खूबसूरत बना सकते है।
केले का मास्क
केला का सेवन करने से हम कई प्रकार की बीमारियों से बच जाते हैं। वहीं इसका इस्तेमाल अगर चेहरे पर किया जाए तो क्या कहने। यह चेहरे के लिए काफी फायदेमंद है यह आपकी स्किन को सकारात्मक तरीके से बूस्ट करता है। आप केले को मसलकर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाए। और फिर आधे घंटे बाद धो लें। झुर्रियां कभी नहीं आयेंगी।
अंडे की सफेदी
स्किन पर अंडे की सफेदी लगाना बहुत फायदेमंद साबित होता है। अंडे की सफेदी से कोलाजन बढ़ता है। जो स्किन को मुलायन बनाता है।चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए अंडे की सफेदी हफ्ते में दो से तीन बार लगाएं।
गुलाब का फेस पैक
यह तो हम जानते ही हैं कि गुलाब जल चेहरे में जमी धूल मिट्टी को बाहर निकाल फेंकता है। अगर आप गुलाब का फेस पैक बनाकर नियमित तौर पर अपने चेहरे पर लगाएं तो झुर्रियां तो नजर ही नही आयेंगी साथ ही चेहरा मुलायम और चमकदार दिखाई देखा। पेस्ट को करीब 20 मिनट तक लगाएं फिर पानी से धूल लें।
ऑलिव ऑयल
ज्यादातर लोग ऑलिव ऑयल को खानपान में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह एक एंटी एजिंग फूड है। जो कोलाजन लेवल को बढ़ाता है। इसे नियमित रूप से खाने पीने में शामिल किया जाए तो आप झुर्रियों से दूर रहेंगे।
ऐसे ही और जानकारिओं के लिए क्लीक करिये Women (raftaar.in)





