back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Period cramps से राहत देते हैं, ये 5 super fruits, आराम के साथ ताजगी भी करें महसूस

पीरियड का दर्द सबसे आम समस्या है। मासिक धर्म के दौरान हो रहे दर्द में आप पांच फलों का सेवन करें तो   दर्द तो जाएगा ही साथ ही शरीर को काफी एनर्जी मिलेगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: पीरियड का दर्द महिलाओं के लिए किसी बुरे सपने से काम नहीं होता है। जब क्रैंप होता है तो ऐसा लगता है।  मानो कोई हड्डी टूट गई हो,  महिलाओ के  लिए महीने के कुछ दिन नॉर्मल लाइफ जीना काफी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि इस दौरान महिलाओं को पेट दर्द, सिर दर्द ,ऐंठन ,कमर दर्द ,मूड में बदलाव आदि समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। इसके साथ ही खान-पान और गलत लाइफस्टाइल के कारण भी पीरियड के दिनों में काफी तकलीफ बढ़ जाती है। कई महिलाएं इस आदमी दर्द के कारण वो दवाइयां लेना शुरू कर देती हैं। ऐसे में उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए । अगर पीरियड के दौरान पेट दर्द है या ऐसी समस्या हो रही हो तो आप इन पांच फलों का सेवन करें इससे दर्द हो जाएगा ही जाएगा साथ ही शरीर को एनर्जी भी मिलेगी।

पीरियड में संतरा खाने से कई फायदे

पीरियड में संतरा खाने से कई फायदे मिलते हैं। संतरा पीरियड क्रैंप को कम करने के लिए सर्वोत्तम फलों में से एक माना जाता है।  इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे शरीर जिससे कई प्रकार के दर्द सूजन और जलन में राहत मिलती है।

खाने में नींबू को शामिल करना चाहिए

पीरियड के दौरान कई बार लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के चलते शरीर में दर्द या कमजोरी हो सकती है। इससे बचने के लिए शरीर की आयरन की मात्रा की आवश्यकता होती है।  इसकी पूर्ति के लिए आपको नींबू पानी या खाने में नींबू को शामिल करना चाहिए। 

कीवी  पीरियड में फायदेमंद

कीवी  पीरियड में फायदेमंद साबित हो सकता है। कीवी  में पाए जाने वाला फाइबर पीरियड के दौरान होने वाले क्रैंप  और पीठ के दर्द को राहत दिलाता है। इसके अलावा कीवी में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट स्किन में होने वाले मुहांसे और फ्री रेडिकल्स को बचाता है। 

केला पेट के लिए बहुत फायदेमंद

केला एक ऐसा फल है, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।  इसके सेवन से पेट दर्द, कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। केला में विटामिन बी6 और पोटेशियम होता है। जो पेट की सूजन और ऐंठन को कम करता है। पीरियड के दौरान अगर आप केले का सेवन करते हैं तो काफी लाभदायक होता है।

अनानास पेट की ऐंठन और सूजन को कम करें

अनानास पीरियड के दौरान होने वाली पेट की ऐंठन और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।  इसमें पाए जाने वाला एंजाइम और प्रोटीन बॉडी के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर किसी महिला को मासिक धर्म के दौरान ऐसी समस्या हो रही है तो उन्हे अनानास का सेवन करना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

नींबू के आकार का यह फल खाते ही बढ़ा देता है पुरुषों की स्टैमिना, दूर करता है औरतों की गंभीर परेशानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कदंब का फल आकार में छोटा लेकिन बड़े काम का फल होता है। पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरा यह...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...