
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: हमारे भारतीय समाज में हमेशा से ही समलैंगिकता का मुद्दा काफी ढके छुपे शब्दों से उठाया जाता रहा है। समलैंगिकता को लोग किसी बीमारी की तरह जानते और समझते है। हालांकि समय के साथ समाज में काफी हद तक समलैंगिकता को ना सिर्फ स्वीकार कर लिया गया है बल्कि इसे कानूनी तौर पर इजाजत भी मिल गई है। समलैंगिकता का मतलब होता है पुरुष का पुरुष के प्रति आकर्षण और महिला का महिला के प्रति आकर्षण। वह महिलाएं जिन्हें मर्दों में कोई दिलचस्पी नहीं होती या फिर यूं कहें कि ऐसी महिलाएं जो मर्दों के प्रति सेक्सुअल आकर्षित नहीं होती । वो महिलाएं लेस्बियन कहलाती हैं। ऐसी महिलाएं मर्दों से नहीं बल्कि महिलाओं में दिलचस्पी दिखाती हैं। जो महिला लेस्बियन होगी। वह दूसरी महिला के प्रति सेक्सुअल आकर्षित होगी। इसलिए अगर आप किसी महिला की लेस्बियन की परख करना चाहते हैं। तो आप उनके इन लक्षणों से उसकी पहचान कर सकते हैं।
अगर आप स्कूल या कॉलेज में पढ़ती हो या फिर ऑफिस जाती हो तो ऐसे एनवायरमेंट में आप सिर्फ लड़कियों से दोस्ती करना पसंद करती हो और लड़कों से दूर रहती हो तो सिर्फ इसलिए कि नहीं की लड़कों से आपको इनसिक्योर फील होता है बल्कि इसलिए क्योंकि आपको लड़कों में इंटरेस्ट नहीं है। आप बातचीत के लिए टाइम स्पेंड करने के लिए किसी हेल्प के लिए फीमेल फ्रेंड को याद करती हैं और आपकी बेस्ट फ्रेंड सिर्फ गर्ल गर्ल ही है। तो ये लेस्बियन लडकी के संकेत हो सकते है।
जब आप किसी शादी, पार्टी और बाहर शॉपिंग के लिए जाते हैं तो वहां पर पुरुष और महिला दोनों होते हैं लेकिन आपकी नजर सिर्फ औरतों पर ही जाकर टिक जाती है। उन्हें बार-बार पलट कर देखना। उनके पहनावे को देखना उनकी खूबसूरती को देखना आपको आकर्षित करती है ऐसे में आपके अंदर लेस्बियन के लक्षण हैं।
अगर कोई महिला मास्टरबेशन करते समय किसी मर्द के बारे में ना सोचकर महिला के बारे में सोच रही है तो वह लेस्बियन हो सकती है। लेस्बियन महिलाएं दूसरी महिलाओं के साथ सेक्स करना पसंद करती है। और उन्हें मर्दों में कोई दिलचस्पी नहीं होती। वह सुबह शाम हर वक्त सिर्फ लड़कियों के बारे में ही सोचती रहती हैं। कभी-कभी वह अपने शरीर की तुलना दूसरी महिला के शरीर से करती हैं।
जिन लड़कियों को किसी दूसरी लड़की से मोहब्बत हो जाती है। वह उनके साथ रहना चाहती है तो ऐसी लड़कियां लेस्बियन हो सकती है। अगर कोई लड़की किसी मर्द के प्यार में नहीं पड़ती। वह सिर्फ लड़कियों को ही पसंद करती है। इसमें उसकी सहेली ,बहन ,भाभी , ऑफिस बॉस आदि हो सकती है। उन्हें ही घूरती है या उनकी आदतें उसको अच्छी लगने लगती है तो इसका मतलब यह है कि उसको उससे प्यार हो गया है और वह उसी से आगे अपने संबंध रखना चाहती है।
जो लड़कियां महिलाओं के बारे में हर वक्त सोचती रहती हैं। उनको मन ही मन महसूस करती है। तो वह लेस्बियन हो सकती है। ऐसी लड़कियां जिन्हें मर्दों के साथ समय बिताना बिल्कुल नहीं पसंद है। उन्हें मर्दों को देखकर चिढ़न और गुस्सा आता है जबकि लड़कियों को देखकर उन्हें एक अलग सा सुकून मिलता है और हमेशा उनके बारे में सोचना ही पसंद करती हैं वह लेस्बियन हो सकती हैं।