
नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: अगर आपकी मुलायम त्वचा किसी भी मौसम में खराब हो रही है । तो ये आपके लिए चिंता की बात है। आप अपने खान-पान में कुछ चीजों को अपने ब्यूटी रूटीन में जरूर शामिल करें। कोशिश करें कि इन हर्ब को हमेशा अपने घर पर रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके। यही नहीं इन चीजों को चेहरे पर लगाने के साथ-साथ इनका सेवन भी किया जा सकता है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में पांच ऐसे आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां के टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपके चेहरे में कील,मुंहासे और दाग धब्बों से पूरी तरह से छुट्टी पा सकते है।
चंदन
चेहरे को निखारने के लिए आप चंदन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे खाने या फिर दूध के साथ मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसका फेस पैक भी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन ऑयली है तो चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। वहीं अगर स्किन ड्राई है तो कच्चे दूध में मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाया जा सकता है। आप इसे किसी भी मौसम में आप लगा सकते हैं। चंदन की तासीर ठंडी होती है। जो चेहरे में ग्लो बनाए रखता है।
बेल
वैसे तो पेट संबंधी बीमारियों के लिए बेल बहुत ही अच्छी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। लेकिन अगर आप इसे चेहरे पर लगाएं तो आपका चेहरा एक अलग ही रूप में निखरेगा। बहुत अधिक कील, मुंहासे और झुर्रियां पड़ने लगी हैं तो आप बेल का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप बेल का जूस पी सकते हैं। या तो बेल का फेस पैक लगाकर आप इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा ठंडक देने और जलन को शांत करने में बेहतर प्रभावी तरीके से काम करता है। एलोवेरा का उपयोग आप किसी भी मौसम में कर सकते हैं या त्वचा को मॉइश्चराइजर करने में काफी मददगार है। इसके लिए आप एलोवेरा का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं या फिर एलोवेरा के गूदे को आप चेहरे पर मसाज करते हुए रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। आप कुछ ही दिनों में पाएंगे कि आपके चेहरे की झुर्रियां दूर हो जाएगी और कील मुंहासे जड़ से खत्म हो जाएंगे।
मंजिष्ठा
मंजिष्ठा एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। जो कूलिंग इफेक्ट के लिए जानी जाती है। साथ ही यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है। लोग इसका काढ़ा बनाकर पीते हैं। इसके अलावा मंजिष्ठा के पाउडर में शहद मिलाकर चेहरे पर भी लगा सकते हैं। इससे कील मुंहासे के साथ-साथ झुर्रियां की समस्या दूर जाती है। मार्केट में आपको मंजिष्ठा का पाउडर आसानी से मिल जाएगा।
नीम की पत्ती
नीम के पत्तों का सेवन करना काफी फायदेमंद माना गया है। दरअसल यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करता है। पिंपल फ्री फेस और बेदाग चेहरा पाने के लिए आप इसका उपयोग कर सकते हैं। वहीं कुछ लोग फेस पैक के रूप में नीम के पत्तों का उपयोग करते हैं। अगर आपको इसकी गंध पसंद नहीं है तो आप ड्राइ पत्तों को पाउडर के रूप में बनाकर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम का उपयोग पेट लिए अच्छा माना गया है। आप नीम के पानी को अपने बालों के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। साथ ही यह एक ऐसी जड़ी बूटी है। जिससे आपकी पाचन क्रिया भी ठीक रहती है।