back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karwa Chauth 2023: करवाचौथ में महिलाएं अपनाएं इन 10 मेहंदी की डिजाइन, सजना की नजर आपसे हटेगी नहीं

Karwa Chauth 2023: करवाचौथ के फेस्टिवल सीजन बिना मेहंदी के अधूरा माना जाता है। महिलाएं इस दिन हाथों में विभिन्न प्रकार की डिजाइनिंग मेहंदी लगाकर अपने साजन को खुश करती हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: देशभर में 1 नवंबर को सुहागिनों का पर्व करवाचौथ मनाया जाएगा।  इस दिन शादीशुदा महिलाएं 16 श्रंगार कर करवा माता और चांद की पूजा करती हैं।  इसके साथ ही महिलाएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना भी करती हैं।  व्रत रखने वाली महिलाएं रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद छलनी में दीपक रख पति का दीदार करती है। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलती है। दरअसल करवाचौथ का त्योहार पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मनाया जाता है। लेकिन इस बीच सुहागिन महिलाएं खुद को सजना और संवारना बिल्कुल नहीं भूलती। ऐसे में महिलाएं हाथों में मेहंदी ना लगे तो उनका करवाचौथ अधूरा रह जाता है। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाकर मेहंदी की विभिन्न प्रकार की डिजाइन हाथों में बनवाती हैं लेकिन उन्हें समझ में नहीं आता है कि ऐसी कौन सी डिजाइन मेहंदी की बनवाए जिससे उनके पति खुश हो जाए और वह खुद भी खूबसूरत दिखें तो आज हम आपको इस आर्टिकल में 10 ऐसी मेहंदी डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं । जिन्हे  महिलाएं अपना सकती हैं।  

स्पार्कल मेहंदी डिजाइन

स्पार्कल मेहंदी आजकल काफी ट्रेंड में है।  मेहंदी के इस स्टाइल में स्पार्कल कई दिनों तक हाथों पर लगा रहता है। यह देखने में भी अच्छी लगती है।

बैंगल डिजाइन

जिस तरह कलाई पर चूड़ियां की शेप आती है।  ठीक उसी तरह से मेहंदी का डिजाइन इस समय काफी ट्रेंड में है। यह डिज़ाइनर मेहंदी काफी स्टाइलिश होती है। आप इस करवाचौथ अपने हाथों में बैंगल डिजाइन की मेहंदी लगा सकती है। 

फूलों वाली डिजाइन

अरेबिक स्टाइल में फूल बनाते हुए ऐसा डिजाइन भी हाथों में अच्छा लगता है।  आप करवाचौथ पर इस डिजाइन की मेहंदी लगवाकर देखिए सबकी नजर आपके हाथों में होगी।

ब्रेसलेट डिजाइन

कलाई के आसपास ब्रेसलेट वाला मेहंदी का यह डिजाइन काफी फेमस है। और चलन में भी है।  इसे लगाने के बाद महिलाएं और भी सुंदर लगने लगती हैं। इसलिए आप इस  मेहंदी की डिजाइन को जरूर अपनाएं।

ब्रेसलेट डिजाइन

कलाई के आसपास ब्रेसलेट वाला मेहंदी का यह डिजाइन काफी फेमस है। और चलन में भी है।  इसे लगाने के बाद महिलाएं और भी सुंदर लगने लगती हैं। इसलिए आप इस  मेहंदी की डिजाइन को जरूर अपनाएं।

राजा रानी डिजाइन

अगर आप पहली बार करवाचौथ का व्रत रख रहे हैं।  तो महिलाओं को अपने हाथ में राजा रानी वाला यह डिजाइन जरूर बनवाना चाहिए।  यह काफी शुभ और अच्छा बन जाता है और खूबसूरत भी लगता है।

ब्राइडल डिजाइन

अगर शादी के बाद यह आपका पहला करवाचौथ है तो आप ब्राइडल मेहंदी डिजाइन अपने हाथों में लगवा सकती हैं। यह  काफी अच्छा और शुभ माना जाता है। 

गोल टिक्का मेहंदी डिजाइन

अगर आप सिंपल या हैवी मेहंदी डिजाइन से हटकर कुछ न्यूट्रल डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो गोल टिक्का मेहंदी डिजाइन आपके लिए सही रहेगा।  इसमें आपका हाथ खूबसूरत दिखेगा यह डिजाइन कभी यूनिक है। 

ज्वैलरी मेहंदी डिजाइन

अगर आपके हाथों में आभूषण पहनना पसंद है और तो आपको मेहंदी का यह डिजाइन काफी पसंद आएगा । आप करवाचौथ में इस बार ज्वैलरी मेहंदी वाली डिजाइन की जरूर बनवाएं। यह  देखने में काफी सुंदर लगता है।

हैवी मेहंदी डिजाइन

कई विवाहित महिलाओं को हाथों में मेहंदी का हैवी डिजाइन पसंद आता है। ऐसे में मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इससे हाथ भरा हुआ रहता है। और  खूबसूरत भी लगता है।

फोटो डिजाइन

मेहंदी का फोटो वाला डिजाइन काफी अच्छा लगता है और चलन में भी है। इसमें आप और अपने पति का फोटो बनवा सकती हैं। जो देखने में काफी  खूबसूरत लगता है। मतलब की इस करवाचौथ में आप इन मेहंदी डिजाइन को अपनाकर खास बनाइए। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की Best Wishes और Greetings के लिए भेजें ये दिल छू जाने वाले मेसेजेस (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

करवाचौथ पर परिणीति चोपड़ा की खास झलक, खूबसूरत जूतियों ने खींचा ध्यान, यूं छिपाया बेबी बंप

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने करवाचौथ बेहद खास अंदाज में...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵