
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: प्रेगनेंसी की खबर पति और पत्नी ही नहीं बल्कि पूरे परिवार वालों के लिए खुशी का पल होता है। यह शुभ घड़ी दो परिवारों को एक साथ जोड़ती है। प्रेगनेंसी की खबर से लेकर शिशु के जन्म लेने तक परिवार में खुशी दोगुनी हो जाती है। एक महिला के लिए पहली बार मां बनने का सुनहरा अवसर उसे डर और खुशी दोनो देती है। प्रेगनेंसी के बाद हर महिला को वह काम करती है। जिससे उसका शिशु स्वस्थ और सेहतमंद हो । प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। उसकी जिंदगी पहले से बहुत खूबसूरत लगने लगती है। अगर आप प्रेग्नेंट है तो आपको इस दौरान छोटी-छोटी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ताकि बच्चा स्वस्थ हो और किसी प्रकार की चूक ना हो। आज हम आपको 10 ऐसे महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको ध्यान रखने की जरूरत है।
अधिक पानी पिएं
दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी और एक दो गिलास जूस जरूर पिएं। ऐसा करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। आप चाहे तो सप्ताह में एक बार नारियल का पानी भी पी सकते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है।
ज्यादा फाइबर वाली चीजें खाए
प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए पाचन क्रिया का ठीक होना बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि आप अपने डाइट में ज्यादा ज्यादा फाइबर युक्त चीजें शामिल करें।। क्योंकि इससे गैस और कब्ज का खतरा नहीं होता।
हरे पत्तेदार सब्जियां खाएं
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे की पालक , पत्ता गोभी और ब्रोकली आदि शामिल करना चाहिए। इनमे भरपूर मात्रा में आयरन होता है। जो खून की कमी दूर करता है।
डेयरी प्रोडक्ट खाएं
प्रेग्नेंट महिलाओं को सभी प्रकार के डेरी प्रोडक्ट अपने खान-पान में शामिल करना चाहिए । जैसे दूध , छांछ दही और घी बहुत जरूरी होता है। प्रेगनेंसी के दौरान शिशु के विकास के लिए प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरत होती है। इसलिए डेयरी प्रोडक्ट का उपयोग जरूर करें।
फल और जूस का सेवन
फल और उनका रस भी प्रेगनेंसी में काफी फायदेमंद होता है। जैसे तरबूज, संतरा, नाशपाती, सेब , केला, अमरूद, आदि के सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अगर ये नही खाना चाहते तो आप इनका जूस भी पी सकते हैं। लेकिन कुछ फलों में पपीता, अनानास, आडू, से परहेज करना चाहिए। यह शिशु के सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।
सूखे मेवे से भी प्रेगनेंसी में काफी सही आहार
सूखे मेवे से भी प्रेगनेंसी में काफी सही आहार मिलता है। आप बादाम अखरोट और काजू को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इनमें कई तरह के विटामिन्स कैलोरी , फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। जिसकी जरूरत मां और बच्चे दोनों को होती है।
अंडा काफी पौष्टिक होता है
अंडा काफी पौष्टिक होता है। अंडे में प्रोटीन कोलीन बायोटीन, कोलेस्ट्रॉल विटामिन डी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा होती है । यह भी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कभी फायदेमंद है।
साबुत अनाज में भारी मात्रा में कैलोरी
साबुत अनाज जैसे ओट्स भूरे चावल और किनोवा को भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इनमें भारी मात्रा में कैलोरी होती है। यह शिशु और मां दोनों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप मांसाहारी हैं तो आप बिना वसा वाला मांस खा सकती हैं।
पैदल जरूर टहलें
टहलना यानी पैदल चलना हर इंसान के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप गर्भवती महिला है तो आपको रोजाना थोड़ी देर सुबह-सुबह पैदल चलना चाहिए। और साथ ही हल्का-फुल्का व्यायाम भी करना चाहिए। टहलने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। और शरीर स्वस्थ रहता है l। टहलते समय आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए। कि आप सामान्य गति से तेज ना चलें। इससे बच्चों को नुकसान हो सकता है।
अंकुरित पदार्थ ना खाएं
अंकुरित पदार्थ का इस्तेमाल प्रेगनेंसी के दौरान नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें साल्मोनेला ,लिस्टेरिया और ईकोलाई जैसे बैक्टीरिया होते हैं। जिसकी वजह से फूड प्वाइजनिंग हो सकती है।