back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘जो मरे वे ममता के वोटबैंक नहीं’ आनंदपुर अग्निकांड में 21 मानव अवशेष मिलने पर सुवेंदु अधिकारी का विवादित बयान

आनंदपुर अग्निकांड में 21 मानव अवशेष मिलने के बाद राजनीतिक तापमान बढ़ गया, जहां BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने मृतकों को ममता के वोटबैंक से जोड़कर विवादित टिप्पणी की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के बाहरी इलाके आनंदपुर में मोमो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और दो गोदामों में लगी भीषण आग ने न केवल 21 मानव अवशेषों की सच्चाई को उजागर किया है, बल्कि राजनीतिक तापमान भी बढ़ा दिया है। अब तक बरामद हुए 21 मानव अवशेष (आंशिक रूप से जले अंग/कंकाल) की पहचान DNA टेस्ट के बाद ही की जा सकेगी।

सियासत का नया मोड़: सुवेंदु का विवादित बयान

नेता प्रतिपक्ष और BJP के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को आनंदपुर में प्रदर्शन किया और सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि इस आग में जिन लोगों की मौत हुई या जो लापता हैं, वे हिंदू हैं, इसलिए वे ममता बनर्जी के वोटबैंक में नहीं आते। उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी और विपक्ष ने इसे धार्मिक-सामाजिक विभाजन वाली टिप्पणी बताया।

राज्यपाल ने जताई नाखुशी: लापरवाही स्वीकार नहीं

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस घटना को “बहुत ही चौंकाने वाली और दुखद” बताया। उन्होंने कहा कि आग लगने से पहले, दौरान और बाद में कई जरूरी कदम उठाए जाने थे, लेकिन नहीं उठाए गए। राज्यपाल ने स्पष्ट कहा कि इस हादसे में कंपनी, गोदाम मालिक और कानून लागू करने वाली एजेंसियां सभी जिम्मेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही एडवाइजरी जारी करेंगे, क्योंकि ऐसे हादसों पर आंखें बंद नहीं की जा सकतीं।

गिरफ्तारी का सिलसिला जारी: 3 आरोपी अब तक गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पहले गंगाधर दास (परिसर और डेकोरेशन फर्म के मालिक) को गिरफ्तार किया गया।शुक्रवार को मनोरेनजन शीट (प्रबंधक) और राजा चक्रवर्ती (उप-प्रबंधक) को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को नरेंद्रपुर पुलिस ने पकड़ा है और उन्हें बरुइपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जांच का फोकस: सुरक्षा मानक और नियमों की अनदेखी

अग्निकांड की जांच में यह देखा जा रहा है कि आग कैसे फैली और क्या सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं। 21 मानव अवशेष मिलने के बाद मृतकों की सही संख्या का आंकड़ा अभी तय नहीं किया जा सका है, क्योंकि कई अवशेष एक ही व्यक्ति के भी हो सकते हैं। डीएनए परीक्षण के बाद ही मृतकों की सटीक संख्या और पहचान स्पष्ट होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबरी मस्जिद विवाद पर सियासी तकरार जारी, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को दिया जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूँ कबीर ने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और Suvendu Adhikari पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...