back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘भगवान राम मुस्लिम थे’ TMC विधायक मदन मित्रा के इस बयान से मचा बवाल, BJP ने कहा- हिंदू आस्था का अपमान

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक मदन मित्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक मदन मित्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे दावा करते दिख रहे हैं कि भगवान राम मुस्लिम थे। इस बयान के बाद राज्य की सियासत में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

भाषण में क्या बोले मदन मित्रा

बंगाली भाषा में दिए गए अपने भाषण की शुरुआत मदन मित्रा ने एक हिंदू श्लोक से की। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए हिंदू धर्म को लेकर पार्टी की समझ पर सवाल उठाए।

मित्रा ने कहा कि उन्होंने एक बार दिल्ली में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता से पूछा था कि वे साबित करें कि भगवान राम हिंदू थे और उनका सरनेम क्या था। उनका दावा है कि वहां मौजूद कोई भी नेता इस सवाल का जवाब नहीं दे पाया।

BJP का पलटवार: हिंदू धर्म का अपमान

मदन मित्रा के बयान पर BJP ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा,“प्रभु श्री राम को मुस्लिम बताना हिंदू धर्म का जानबूझकर अपमान है। तृणमूल कांग्रेस लगातार हिंदू आस्था पर हमले कर रही है। पश्चिम बंगाल BJP इकाई ने भी कहा कि TMC नेताओं को हिंदू देवी-देवताओं और मान्यताओं का अपमान किए बिना चैन नहीं मिलता।

TMC पर हिंदू विरोधी होने का आरोप

BJP ने आरोप लगाया कि यह बयान कोई जुबान फिसलने की गलती नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी राजनीति है। पार्टी ने कहा कि TMC सबसे ज्यादा हिंदू विरोधी पार्टी बन चुकी है और ऐसे बयान उसी मानसिकता को दिखाते हैं। विवाद बढ़ने के बाद मदन मित्रा ने सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद हिंदू धर्म का अपमान करना नहीं था, बल्कि BJP नेताओं की हिंदू धर्म की सतही समझ पर सवाल उठाना था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी राजनीतिक कार्रवाई या विरोध से डर नहीं है। मित्रा ने तंज कसते हुए कहा, “BJP क्या करेगी? क्या वे मुझे पीटेंगे? इस बयान ने बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। जहां BJP इसे हिंदू आस्था पर हमला बता रही है, वहीं TMC विधायक इसे राजनीतिक व्यंग्य बता रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...