नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली टॉलीगंज सीट को मिनी मुंबई के नाम से भी जाना जाता है। यह वह सीट है जो साउछ 24 परगना जिले में आती है। जब सात हिस्सों को मिलाकर जादवपुर लोकसभा सीट असतित्व में आई तो उन 7 सीटों का हिस्सा टॉलीगंज भी थी। इस सीट पर पहली बार 1952 में चुनाव हुआ जब इसकी तीन असेंबली सीट थी। हालांकि बाद में साल 1957 में इसे एक विधानसभा सीट बना दिया गया। शुरुआती दौर में इस सीट पर लेफ्ट का दबदबा रहा हालांकि मौजूदा समय में TMC ने इस सीट से जीत हासिल की है।
TMC के खाते में है टॉलीगंज विधानसभा सीट
मौजूदा समय की बात करें तो फिलहाल टॉलीगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस का दबदबा है। साल 2001 से टीएमसी ने इस सीट पर लगातार 5 बार जीत दर्ज की है। कैबिनेट मंत्री अरूप बिस्वास ने 2006 से चार बार इस सीट पर जीत दर्ज की है। 2009 के लोकसभा चुनावों में CPI(M) टॉलीगंज सीट से जीती। लेकिन 2014 से तृणमूल कांग्रेस लगातार इस सीट पर जीत का परचम लहरा रही है और इस सीट पर CPI(M) को पीछे छोड़कर तृणमूल के सिर का दर्द भाजपा बनी हुई है, ऐसा 2021 के विधानसभा चुनाव में देखा गया।
टॉलीगंज सीट का सियासी समीकरण
टॉलीगंज सीट में साल 2019 में कुल 2,57,830 मतदाता दर्ज थे, जो 2021 में बढ़कर 2,69,713 हो गए। वहीं 2024 में पंजीकृत वोटरों की संख्या 2,63,402 रही। इनमें अनुसूचित जाति के मतदाताओं की हिस्सेदारी लगभग 10 से 12 प्रतिशत है जो यहां एक महत्वपूर्ण वर्ग माना जाता है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में इस सीट पर मतदान प्रतिशत में गिरावट देखने को मिली है। अगर वोटर टर्नआउट की बात करें तो 2016 में 75.34 प्रतिशत, 2019 में 72.94 प्रतिशत और 2021 में घटकर 68.98 प्रतिशत रह गया।




