back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल के BJP सांसदों से मुलाकात के बाद SIR पर PM मोदी की टिप्पणी, कहा- “यह शुद्धिकरण प्रक्रिया है, जरूरी है”

PM मोदी ने बुधवार को बंगाल के बीजेपी सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में चुनावी रणनीति, SIR प्रक्रिया, विपक्ष की भूमिका और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रसार पर विस्तृत चर्चा हुई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बंगाल के बीजेपी सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में चुनावी रणनीति, SIR प्रक्रिया, विपक्ष की भूमिका और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रसार पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने सांसदों को साफ संदेश दिया कि बंगाल में जीत के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है।

SIR पर पीएम मोदी की टिप्पणी -“यह शुद्धिकरण प्रक्रिया है, जरूरी है”

बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि SIR (Special Identification Revision) एक शुद्धिकरण की प्रक्रिया है और इसका होना आवश्यक है। उन्होंने सांसदों को निर्देश दिया कि वे सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क बनाए रखें। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार के कामों को जनता तक पहुँचाने पर जोर दिया।

बंगाल में चुनाव जीतना है, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा, “आप लोग बहुत आगे बढ़ चुके हैं, अब इस सत्ता के खिलाफ लड़ाई जारी रखनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के बीच पहुंच मजबूत करने के निर्देश दिए।

BJP सांसद सौमित्र खान का हमला -“कांग्रेस ने देश को खोखला कर दिया”

संसद में होने वाली चुनावी सुधार चर्चा से पहले BJP सांसद सौमित्र खान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “लोगों का भरोसा पीएम मोदी पर है, इसी भरोसे से बिहार भी जीत रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि मृत लोगों के नाम मतदाता सूची में कैसे हैं? खान ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से आए लोगों के नाम जोड़ना कांग्रेस की देन है। SIR पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “SIR 2022 में हुआ था, एक और होने वाला था पर COVID के कारण देरी हुई। यह प्रक्रिया जरूरी है।” उन्होंने दावा किया कि GenZ पूरी तरह पीएम मोदी के साथ है और वही देश का भविष्य हैं। राज्यसभा में AAP सांसद अशोक मित्तल ने देशभर में लापता बच्चों और महिलाओं पर चिंता जताई। उन्होंने बताया 47,000 बच्चे 1,97,000 महिलाएं देशभर में गुमशुदा हैं NCRB आंकड़े उन्होंने मांग की एक नेशनल पोर्टल बने फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक का उपयोग किया जाए जनगणना में मिसिंग का अलग कॉलम जोड़ा जाए मित्तल ने कहा कि कई बच्चों को भीख मंगवाने और महिलाओं को तस्करी व वेश्यावृत्ति में धकेला जाता है, जिन्हें बचाना और ढूंढना सरकार की जिम्मेदारी है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और उसके सहयोगी लगातार हिंदुओं का अपमान करते रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या तेलंगाना के मुख्यमंत्री को सिर्फ एक ही समुदाय ने वोट दिया था? प्रह्लाद जोशी ने आरोप लगाया कि हिंदू धर्म और मान्यताओं का मजाक बनाना कांग्रेस की आदत बन चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...