back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘बंगाल बदलाव चाहता है’ बंगाल से PM मोदी का ममता सरकार पर वार, 5000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में बड़ी रैली को संबोधित किया और 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में बड़ी रैली को संबोधित किया और 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में रेलवे ओवरब्रिज, ऊर्जा, तेल-गैस और स्टील उद्योग से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

“बंगाल बदलाव चाहता है” – ममता सरकार पर सीधा हमला

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बंगाल के नौजवान आज पलायन को मजबूर हैं। छोटे-छोटे काम के लिए भी उन्हें दूसरे राज्यों में जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल को इस बुरे दौर से निकालना चाहती है।

2047 तक विकसित भारत” का लक्ष्य दोहराया

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं।” उन्होंने बताया कि दुर्गापुर और रघुनाथपुर के कारखानों में नई तकनीक से 1,500 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि दुर्गापुर देश की श्रम शक्ति का केंद्र है। अब यहां गरीबों को पक्के घर, पाइप से गैस और बेहतर सड़कें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

बिहार में भी कई सौगातें, अब बंगाल की बारी

इससे पहले पीएम मोदी बिहार के मोतिहारी और दरभंगा में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन कर चुके हैं। उन्होंने दरभंगा में एसटीपीआई (Software Technology Parks of India) और पटना में इनक्यूबेशन सेंटर की भी शुरुआत की। इसके अलावा बिहार को चार नई अमृत भारत ट्रेनें भी दी गईं।

बंगाल चुनाव की तैयारी शुरू?

पीएम मोदी का यह दौरा बंगाल में बीजेपी के चुनावी अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। साल 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में ममता के गढ़ में पीएम मोदी की ललकार को सियासी दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...