back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर नहीं थम रहा बवाल, नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर को दी चेतावनी

नवनीत राणा ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बना रहे हुमायूं कबीर को चेतावनी दी कि हिंदुस्तान में उनकी कब्र के लिए जगह नहीं होगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र बीजेपी की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण कर रहे हुमायूं कबीर को सीधी चेतावनी दी है। नवनीत राणा ने कहा कि जो लोग बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की बात कर रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि हिंदुस्तान में उनकी कब्र के लिए जगह भी नहीं मिलेगी। यह बयान उन्होंने मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से मिलने के बाद दिया।

”संतों की माला के साथ हाथों में भाला होना जरूरी”

नवनीत राणा ने कहा, हमारे महाराज जी कहते हैं कि संतों की माला के साथ हाथों में भाला होना भी जरूरी है। मैं महाराष्ट्र की बेटी हूं और माला के साथ तलवार लेकर भी मैदान में उतर चुकी हूं। जो लोग कहते हैं कि हम बंगाल में बाबरी बनाएंगे, उन्हें यह समझना चाहिए कि हिंदुस्तान में उनकी कब्र के लिए कोई जगह नहीं होगी। हिंदू की ताकत क्या है, यह हम उन्हें वहां जाकर दिखाएंगे।

बाबरी मस्जिद निर्माण और विवाद

मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर विवाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में तेजी से गरम मुद्दा बन गया है। पिछले साल 6 दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बेलडांगा में मस्जिद की नींव रखी थी। इसके बाद 11 फरवरी से इसका वास्तविक निर्माण कार्य शुरू हुआ।

बाबरी यात्रा भी कर रहे हैं

कबीर का दावा है कि यह मस्जिद 11 एकड़ जमीन पर, लगभग 50-55 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी और इसमें एक साथ 12,000 लोग नमाज अदा कर सकेंगे। इस प्रोजेक्ट को उन्होंने अपनी नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के बैनर तले शुरू किया है। इसके प्रचार के लिए वे लगातार बाबरी यात्रा भी आयोजित कर रहे हैं।

सियासी और सामाजिक प्रतिक्रिया

हुमायूं कबीर के बाबरी निर्माण की योजना ने राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। नवनीत राणा के कड़े बयान ने मामले को और सियासी गरमाहट में बदल दिया है। उनके अनुसार यह सिर्फ धार्मिक मुद्दा नहीं है, बल्कि हिंदू समुदाय की सांस्कृतिक और राजनीतिक ताकत को लेकर भी संदेश है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबरी मस्जिद विवाद पर सियासी तकरार जारी, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को दिया जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूँ कबीर ने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और Suvendu Adhikari पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵