back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रवासी मजदूरों के लिए ममता सरकार की बड़ी सौगात, ‘श्रमश्री’ योजना का ऐलान – लौटने पर हर महीने मिलेंगे ₹5000!

पश्चिम बंगाल सरकार ने 'श्रमश्री' योजना के तहत राज्य में लौटे प्रवासी मजदूरों को एक साल तक हर महीने 5,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य मजदूरों को आर्थिक संबल देना है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रवासी मजदूरों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए ‘श्रमश्री योजना’ का ऐलान किया है। इस योजना के तहत जो प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों से वापस बंगाल लौटना चाहते हैं, उन्हें सरकार हर महीने 5000 की आर्थिक सहायता देगी वह भी पूरे 12 महीने तक।

मुख्यमंत्री ममता ने मंगलवार को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमारे राज्य के करीब 22 लाख प्रवासी मजदूर देश के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी शासित राज्यों में इन्हें भाषा के नाम पर, पहचान के नाम पर परेशान किया जा रहा है। यह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि बहुत सारे मजदूरों ने बंगाल लौटने की इच्छा जताई है, लेकिन रोज़गार की चिंता उन्हें रोक रही है। अब श्रमश्री योजना के ज़रिए सरकार उन्हें आर्थिक सहारा देगी ताकि वे अपनी ज़िंदगी दोबारा शुरू कर सकें।

केवल बंगाली प्रवासी मजदूर होंगे योजना के पात्र

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि यह योजना सिर्फ बंगाल से बाहर गए बंगाली प्रवासी मजदूरों के लिए है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में सिर्फ बंगाली बोलने की वजह से इन मजदूरों को निशाना बनाया जा रहा है। कई मामलों में उन्हें अपराधी तक करार दे दिया गया।

ममता बनर्जी ने कहा, “यह किसी भी इंसान के मौलिक अधिकारों का हनन है। सिर्फ भाषा की वजह से किसी को प्रताड़ित करना अस्वीकार्य है। हम अपने लोगों को सुरक्षा, सम्मान और रोज़गार देना चाहते हैं।”

श्रम विभाग करेगा योजना का संचालन

श्रमश्री योजना को राज्य के श्रम विभाग के तहत लागू किया जाएगा। जिन मजदूरों को अभी तक काम नहीं मिला है, वे इस योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे और पूरे एक साल तक ₹5000 प्रति माह की मदद पा सकेंगे — जब तक उन्हें कोई नया रोज़गार नहीं मिल जाता।

एक नजर में समझें श्रमश्री योजना

लाभार्थी: बंगाल के प्रवासी मजदूर जो अन्य राज्यों से वापस लौटेंगे।

सहायता राशि: 5000 प्रति माह

समयावधि: अधिकतम 12 महीने या जब तक रोज़गार नहीं मिलता।

लागू करने वाली संस्था: पश्चिम बंगाल सरकार का श्रम विभाग।

घोषणा: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, नबन्ना प्रेस कॉन्फ्रेंस।

ममता सरकार की इस घोषणा को राज्य में एक मानव-केंद्रित और पुनर्वास परक कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में योजना की विस्तृत गाइडलाइन भी जारी की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा सीट 2026 चुनाव में एक बार फिर चर्चा में है। यह सीट पश्चिम बर्धमान जिले...
spot_img

Latest Stories

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...

Mrunal Thakur ने की Ranveer Singh की तारीफ, उनको बताया अपना लकी चार्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन...

Share Market Today: खुलते ही दौड़ा शेयर बाजार, Sensex 2674 अंक चढ़कर खुला, Nifty भी मजबूत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵