नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बड़ा दावा किया कि बीजेपी 2026 में पश्चिम बंगाल में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी और राज्य से घुसपैठ की समस्या को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
TMC शासन पर सीधा हमला
अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 सालों से बंगाल भय, भ्रष्टाचार और कुशासन की पहचान बन चुका है। टीएमसी के शासन में आम जनता डरी हुई और असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाल की जनता को आश्वासन देती है कि मोदी जी के नेतृत्व में राज्य में विकास, विरासत और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी।
घुसपैठ पर सख्त रुख
गृह मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही बंगाल से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा। इसके लिए विशेष ग्रिड तैयार किए जाएंगे और सीमाओं को सुरक्षित किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि 30 दिसंबर भारत के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने याद दिलाया कि 1943 में इसी दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में आजाद भारत का झंडा फहराया था। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर से अप्रैल 2026 तक का समय बंगाल के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
2026 के बाद ‘नया बंगाल’ बनाने का दावा
अमित शाह ने कहा,“15 अप्रैल 2026 के बाद जब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी, तब विवेकानंद, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाने की शुरुआत होगी।अमित शाह ने बीजेपी के चुनावी प्रदर्शन के आंकड़े भी गिनाए 2014 लोकसभा चुनाव: 17% वोट, 2 सीटें 2017 विधानसभा: 10% वोट, 3 सीटें 2019 लोकसभा और 2021 विधानसभा: मुख्य विपक्ष की भूमिका 2024 लोकसभा चुनाव: 39% वोट और 12 सीटें उन्होंने कहा कि ये आंकड़े दिखाते हैं कि बीजेपी का जनाधार लगातार मजबूत हुआ है और 2026 में इसका परिणाम सत्ता परिवर्तन के रूप में सामने आएगा।





