अलीगढ़ के पास मौजूद हैं ये तीन खूबसूरत हिल स्टेशन, खूब करेंगे एंजाॅय

अलीगढ़ के पास कुछ हिल स्टेशन हैं, जहाँ पर आप खूब एंजाॅय कर सकते हैं। वहीं आपको फैमिली के साथ खूब आनंद लेने का अवसर मिलेगा।
Travel Tips
Travel Tips Pixabay

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| हाल फिलहाल में काफी ज्यादा सर्दी बढ़ रही है। ऐसे में आपको समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहाँ पर आपकी ट्रिप शानदार रहेगी। आप पार्टनर के साथ ट्रिप पर घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। वीं आपको कुछ जगहों पर प्राकृतिक सुंदरता का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। अगर आप ठंडी जगह पर जाना चाहते हैं तो अलीगढ़ से करीब इन जगहों पर पहुंच सकते हैं।

ऑली

अगर आप ठंडा मौसम पसंद करते हैं, तो आप उत्तराखंड पहुंच सकते हैं। जहाँ का नजारा काफी शानदार होता है। यहाँ पर आपको स्कीइंग एक्टीविटी का आनंद लेनेे का मौका मिल जाता है। सर्दी के मौसम में ये पूरा सफेद नजर आता है। ये पर्यटकों को खूब पसंद आता है। आपको पता है कि दिसंबर के समय बर्फबारी का मौसम शुरु होता है। देहरादून से आप आली जा सकते है ।

नैनीताल

अगर आप उत्तराखंड जाते हैं तो आप नैनीताल पहुंच सकते हैं। ये बहुत ही मशहूर हिल स्टेशन में शामिल है। जहाँ पर आपको नैनीताल झील देखने को मिल जाती है। अगर आप पार्टनर के साथ इन जगहों पर जा रहे हैं तो नजारा कभी भूल नहीं सकते हैं। आप यहाँ पहुंचकर माल रोड, नैनीताल चिड़ियाघर या टिफिन टाॅप पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप घुड़सवारी का आनंद ले सकते हैं।

लैंसडाउन

लैंसडाउन हिल स्टेशन मशहूर हिल स्टेशन मान जाता है। यहाँ की प्राक्रतिक सुंदरता आपको खूब पसंद आती है। यहाँ का मौसम खूब शानदार बना होता है। अगर आप लैंसडाउन जाते है तो आप केवल 300 किलोमीटर की दूरी तय करना होता है। आप दिल्ली में लैंसडाउन से जा सकते हैं। अगर आप यहाँ जाते है तो 7 घंटे लगते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in